फोटो गैलरी

Hindi Newsराहुल बन फेसबुक पर लड़कियां फंसाता था यूसुफ, गिरफ्तार

राहुल बन फेसबुक पर लड़कियां फंसाता था यूसुफ, गिरफ्तार

असली नाम यूसुफ खान। पढ़ाई ग्रेजुएशन। काम, फर्जी नामों से फेसबुक एकाउंट पर युवतियों से चेट करना। उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाना। ब्लैकमेल करना। पैसा ऐंठना। एक फेसबुक फ्रेंड की इज्जत पर हमला करने और...

राहुल बन फेसबुक पर लड़कियां फंसाता था यूसुफ, गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 25 May 2015 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें

असली नाम यूसुफ खान। पढ़ाई ग्रेजुएशन। काम, फर्जी नामों से फेसबुक एकाउंट पर युवतियों से चेट करना। उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसाना। ब्लैकमेल करना। पैसा ऐंठना। एक फेसबुक फ्रेंड की इज्जत पर हमला करने और ब्लैकमेल करने की घटना ने उसे बेनकाब कर दिया। वह पुलिस के चंगुल में है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, दुराचार के प्रयास, जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को आरोपित को जेल भेजा जाएगा।

ताजगंज निवासी एक युवक ने रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने जिला साइबर सेल में शिकायत की थी। बताया कि उसकी बहन एमएससी की छात्रा है। एक साल पहले राहुल उर्फ आशू वर्मा नाम से उसके पास फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। बहन ने उसे एड कर लिया। चेटिंग शुरू हो गई। युवक ने अपना मोबाइल नंबर दिया। यह बताया कि वह कोटक महिंद्रा में मैनेजर है। बहन को नौकरी का झांसा दिया। पचास हजार रुपये की मांग की। बहन ने उसे बीस हजार रुपये दे दिए। नौकरी नहीं लगने पर पैसे देने के बहाने बिजलीघर पर एक गेस्ट हाउस में बुलाया।

वहां उसकी इज्जत पर हमला किया। बहन जैसे-तैसे वहां से बचकर भाग आई। उन्हें बताया। वह शिकायत करने आए हैं। साइबर सेल की टीम आरोपित का सुराग लगाने में जुट गई। लंबी छानबीन के बाद यह पता चला कि आरोपित का असली नाम राहुल वर्मा नहीं बल्कि यूसुफ खान है। वह शाहदरा चुंगी के पास का रहने वाला है। युवतियों से दोस्ती करने का उसे जूनुन सवार है। वह जिस लड़की को देखता है उसके पीछे लग जाता है। साइबर सेल की मदद से रकाबगंज पुलिस ने सोमवार को आरोपित को दबोच लिया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उसका फेसबुक एकाउंट खंगालने पर साफ हुआ कि उसकी फ्रेंड लिस्ट में बड़ी संख्या में युवतियां एड थीं। वे सभी से प्यार भरी बातें किया करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी दर्जनों लड़कियों से खिलवाड़ कर चुका है। फिलहाल शिकायत एक ने ही की है। पुलिस का मानना है कि आरोपित के बेनकाब होने के बाद और भी शिकायतें आ सकती हैं।

बदनाम करने की दी धमकी

युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने फेसबुक एकाउंट से उसकी फोटो लोड कर ली थी। ट्रिक फोटोग्राफी से उसकी अश्लील तस्वीर बना ली। उसे व्हाट्स एप पर उसे भेजा। उसे धमकी दी कि इस तस्वीर को यू ट्यूट पर अपलोड कर देगा। उसे बदनाम कर देगा। वह घबरा गई। दोस्ती के समय उसे यह जानकारी नहीं थी कि युवक दूसरे धर्म का है। पता नहीं उससे अपना धर्म क्यों छिपाया। वह इसके पीछे की मंशा नहीं समझ पाई। वह आए दिन अपना फेसबुक फोटो व व्हाट्स एप डीपी बदलता था। किसी फोटो में उसके माथे पर टिका लगा होता था तो किसी में हाथ में कलावा बंधा होता था। उसे देखकर कोई यह नहीं मान सकता था कि वह दूसरे धर्म का है।


दो दर्जन मेल आईडी मिलीं
साइबर सेल की टीम ने बताया कि शातिर से पूछताछ हुई तो यह साफ हुआ कि लड़कियों से दोस्ती करने के लिए वह कुछ भी कर सकता है। उसके फेसबुक पर एक से अधिक एकाउंट हैं। वह सभी लड़कियों को अपने अलग-अलग नाम बताया करता था। उसे यह भी याद रहता था कि किस लड़की से किस नाम से दोस्ती की है। किस नाम से चेट करता है। दो दर्जन ईमेल आईडी तो उसे मुंह जुबानी याद थीं। वह सभी उसकी थीं। पुलिस ने बताया कि उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। यह देखा जा रहा है कि वह किस-किससे बातचीत करता था। ताकि अन्य युवतियों को अलर्ट किया जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें