फोटो गैलरी

Hindi Newsसंतोष गंगवार ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात

संतोष गंगवार ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संदेश को लेकर हरियाणा अभियान के हिस्से केंद्रीय राजमंत्री संतोष गंगवार ने शुक्रवार की देर शाम गुड़गांव में पार्टी के चुनिंदा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भोड़सी...

संतोष गंगवार ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 26 Jul 2014 09:59 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के संदेश को लेकर हरियाणा अभियान के हिस्से केंद्रीय राजमंत्री संतोष गंगवार ने शुक्रवार की देर शाम गुड़गांव में पार्टी के चुनिंदा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भोड़सी स्थित भाजपा जिला अध्यक्ष के कार्यालय में हुई बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार, केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, रेवाड़ी , गुड़गांव, मेवात, पलवल, फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति के सभी पांच जिलों के सदस्य, पूर्व सांसद रामचंद्र बैंदा, डा. सुधा यादव उपस्थित रही।

बैठक में भाजपा-हजकां गठबंधन पर उन्होंने गंभीरता से चर्चा कर कार्यकर्ताओं की राय जानी। हालांकि कार्यकर्ताओं की गठबंधन को लेकर कोई एक राय नहीं बन सकी। कुछ गठबंधन के समर्थन में रहे तो कुछ गठबंधन की शर्तों पर सवाल उठाते दिखे। कुछ ऐसे भी थे जिनकी राय थी कि गठबंधन तोड़ देना चाहिए। बैठक के पश्चात उनके मिलने के भाजपाईयों में होड़ सी लगी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें