फोटो गैलरी

Hindi Newsछात्रों ने किया कॉलेज के गेट पर विरोध प्रदर्शन

छात्रों ने किया कॉलेज के गेट पर विरोध प्रदर्शन

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की शिक्षा व छात्र विरोधी फैसलों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े छात्रों ने नेहरू काॠलेज के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने हरियाणा की शिक्षा मंत्री गीता...

छात्रों ने किया कॉलेज के गेट पर विरोध प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 22 Jul 2014 01:16 AM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की शिक्षा व छात्र विरोधी फैसलों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े छात्रों ने नेहरू काॠलेज के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने हरियाणा की शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का पुतला फूंका। प्रदर्शन की अगुवाई छात्र नेता कमल कौशिक कर रहे थे। इस मौके पर एबीवीपी नेता गौरव ठाकुर ने कहा कि संगठन पिछले तीन साल से जिले में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र (रिजनल सेंटर) खोलने की मांग कर रहा है।

एमडीयू की कार्यशैली के कारण जिले के हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में है। इस बारे में तीन वर्ष पहले खुद शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल को 26 सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा गया था। जिसपर उन्होंने आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उन मांगों पर विचार भी नहीं किया गया। हरियाणा सरकार की छात्र विरोधी सोच से जिले का छात्रों में रोष है। शिक्षा बोर्ड का 10वीं परीक्षा परिणाम एवं 12वीं के निराशाजनक परिणामों के लिए सीधे तौर पर हुड्डा सरकार की गलत शिक्षा नीति और शिक्षा के नाम पर जगह-जगह दुकानें खोलने को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 स्कूलों का परिणाम जीरो है और बाकी स्कूलों का परिणाम सुधारने के लिए भी बोर्ड ग्रेस मार्क्स देने पड़े। छात्र नेता कुलदीप चौधरी ने कहा कि परिषद् ने छात्रों की मांगों को लेकर अब निर्णायक आंदोलन लड़ेगी। आंदोलन के दौरान 25 जुलाई से 3 अगस्त सभी जनप्रतिनिधियों (मंत्री, सांसद, विधायक) को ज्ञापन दिए जाएंगे। नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर प्रदेश भर में भ्रष्टाचारियों-हरियाणा छोड़ो कार्यक्रम और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

प्रदर्शन में राहुल डागर, अनुपाल नरवत, गौरव मेहरा, हितेश, कुणाल, जय कौशिक, दीपक, राहुल व अमरपाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें