फोटो गैलरी

Hindi Newsसमय से पहले सेवानिवृत्त मामले ने पकड़ा तूल

समय से पहले सेवानिवृत्त मामले ने पकड़ा तूल

फरीदाबाद। नगर निगम में समय से पहले एक कर्मचारी को सेवानिवृत्त करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर निगम के कर्मचारियों ने गुरुवार को जहां निगम की प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं...

समय से पहले सेवानिवृत्त मामले ने पकड़ा तूल
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 24 Apr 2014 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। नगर निगम में समय से पहले एक कर्मचारी को सेवानिवृत्त करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर निगम के कर्मचारियों ने गुरुवार को जहां निगम की प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं कर्मचारियों के रवैये से आहत होकर प्रशासनिक अधिकारी निर्मल धामा एक महीने की छुट्टी पर चली गई। उन्होंने निगमायुक्त विकास यादव को इसकी जानकारी दे दी है। प्रशासनिक अधिकारी ने निगमायुक्त से इस मामले की जांच किसी बाहर के अफसर से करवाने की मांग की है।

निगम के कर्मचारियों ने निगमायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निगमायुक्त की अनपुस्थिति में संयुक्त आयुक्त सुनीता वर्मा को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने संयुक्त आयुक्त सुनीता वर्मा को बताया कि प्रशासनिक अधिकारी स्टाफ की महिला कर्मचारियों के निजी बैग की तलाशी लेकर उसे वेदना पहुंचाती है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के प्रधान महेन्द्र चौटाला ने किया। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों के साथ अभ्रद व्यवहार करती हैं। उन्होंने एक कर्मचारी को चार साल पहले ही सेवानिवृत्त कर दिया, जो गलत है।

इस मौके पर फेडरेशन के सचिव अरुण कुमार भाटिया, वरिष्ठ उपप्रधान लाला राम नरवत, उपप्रधान एस.एन. मेहरा, कार्यालय सचिव अमरजीत सिंह, सचिव संजीव कुमार भाटी ने किया, जबकि म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन इम्पलाइज फेडरेशन के अध्यक्ष धन सिंह अत्री, महासचिव रतन लाल रोहिल्ला, उद्यान विभाग कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष शाहाबीर खान, सचवि रण सिंह भड़ाना, चेयरमैन सुरजीत नागर और उपप्रधान धीर सिंह पानी आपूर्ति यूनियन के नेता रमेश कुमार जागलान, अतर सिंह भड़ाना, कर्म चंद बघेल, फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष शिवराज सिंह भड़ाना, सफाई निरीक्षक यूनियन के नेता चन्द्र दत्त शर्मा, चालक यूनियन के नेता नेत्रपाल शर्मा, मेघ सिंह भड़ाना आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें