फोटो गैलरी

Hindi Newsगर्मी शुरू होते ही सेक्टर में पेयजल की समस्या शुरू

गर्मी शुरू होते ही सेक्टर में पेयजल की समस्या शुरू

गर्मी शुरू होते ही सेक्टर 37 के निवासियों की परेशानी शुरू हो गई। यहां के लोग पिछले तीन वर्षाें से लगातार पेयजल की समस्यांओं से जूझ रहे हैं। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को कई जानकारी दी गई।...

गर्मी शुरू होते ही सेक्टर में पेयजल की समस्या शुरू
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 23 Apr 2014 04:39 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मी शुरू होते ही सेक्टर 37 के निवासियों की परेशानी शुरू हो गई। यहां के लोग पिछले तीन वर्षाें से लगातार पेयजल की समस्यांओं से जूझ रहे हैं। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को कई जानकारी दी गई। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। सेक्टर के लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समास्या का समाधान नहीं हुआ तो सेक्टर के लोग नगर गिनम कार्यालय के सामने अनिशिचतकालिन धरना पर देंगे। यह जानकारी आरडब्ल्यूए की प्रधान आशा शर्मा ने दी।

नगर निगम के अधिकारी यहां के निवासियों को पेयजल मुहैया कराने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जबकि बाईपास रोड पर अवैध रूप से पानी के सर्विस स्टेशन लगे है। जो पानी को बर्बाद कर रहे हैं। उन पर निगम द्वारा अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। उनका कहना है कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए रेनीवेल योजना को 2013 में पूरा करना था। लेकिन निगम ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें