रविवार, 26 मई, 2013 | 08:44 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
डाकविभाग कर्मियों ने की टीपीए बहाल करने की मांग
First Published:18-08-12 11:38 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
गाजियाबाद। नेशनल यूनियन ऑफ पोस्टल एम्पलॉइज पोस्टमैन एवं ग्रुडी की एक बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई। सीजीओ कॉम्प्लेक्स सभागार में आयोजित बैठक सेंट्रल एक्साइज के सचवि प्यारेलाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पोस्टल डिपार्टमेंट के एनसीआर क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को विशेष श्रेणी में दिए जाने वाले ट्रांसपोर्ट एलाउंस (टीपीए) को केंद्र सरकार द्वारा खत्म किए जाने का विरोध किया गया। साथ ही टीपीए की बहाली का फिर से आदेश जारी करने व घोषणा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष प्यारेलाल व संयुक्त सचवि राजेश वशिष्ठ सहित तमाम लोग मौजूद रहे। एचआरए की बहाली को लेकर मशाल जुलूस 30 अगस्त कोगाजियाबाद। बेसिक स्कूलों के शिक्षकों में मकान भत्ता कटने के विरोध तेज होता जा रहा है। इस बाबत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अभियान छेड़ दिया है। संघ की ओर से मकान भत्ता बहाली की मांग को लेकर 30 अगस्त को दोपहर दो बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि नवम्बर 2010 से परिषदीय शिक्षकों को एचआरए काट दिया गया।

इससे तकरीबन 2 हजार शिक्षकों को प्रति माह 1500 रुपए का नुकसान हो रहा है। वहीं हापुड़ नया जिला बनने के बाद जिन अध्यापकों की नियुक्ति वहां हुई तो उन्हें अब विकल्प भरने का मौका मिलना चाहिए। शिक्षकों के साथ शासन व अधिकारियों की ओर से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसी को लेकर आंदोलन छेड़ा जा रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनुज त्यागी, मंत्री देवेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°