सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
व्यापारियों ने नए शेड्यूल का विरोध किया
First Published:26-07-12 11:47 PM
मुरादनगर। बिजली विभाग द्वारा नया शेड्यूल का व्यापार मंडल ने विरोध करने का फैसला किया। व्यापारियों का कहना है कि नये शेड्यूल से व्यापार बिल्कुल चौपट हो जाएगा। जबकि बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ से जारी आदेश पर ऐसा किया गया है। बिजली विभाग के एसडीओ वीपी अग्रवाल ने बताया कि 26 जुलाई से नगर में नया शेड्यूल लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब नगर में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक और शाम आठ से सुबह चार बजे तक बिजली आपूर्ति की जाएंगी । उन्होंने बताया कि लखनऊ से जारी हुआ यह आदेश 31 अगस्त तक के लिए है। नया शेड्यूल लागु होते ही नगर के व्यापारी इसके विरोध में उतर आये है। व्यापारियों का कहना है कि बिजली विभाग के इस तुगलकी फरमान से नगर का व्यापार बिल्कुल चौपट हो जाएंगा। उघोग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद मशि्रा ने बताया कि शाम के वक्त बिजली न आने के कारण व्यापार पर प्रतिकूल असर पडेम्गा, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा और अपना विरोध दर्ज कराएगा। उन्होंने कहा कि यदि जरुरी हुआ तो सड़कों पर उतरकर भी व्यापारी आंदोलन करेंगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
