मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
नार्दन पैरिफेरल एक्सप्रेस वे से मिलेगी शहर को रफ्तार
First Published:20-07-12 12:10 AM
गाजियाबाद। मुख्य संवाददाता। लोनी से चलकर एनएच 24 और 58 को जोड़ने वाला प्रस्तावित नार्दन पैरिफेरल एक्सप्रेस वे शहर को नई रफ्तार देगा। जीडीए अफसरों ने गुरुवार को परियोजना से संबंधित प्रस्ताव मंजूरी के लिए आला अधिकारियों को सौंप दिया है। अब सलाहकार कंपनी की नियुक्त करने के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
जीडीए की प्री फिजिबिलटी रिपोर्ट से साफ हुआ है कि इस एक्सप्रेस वे पर एनएच 24 और 58 का करीब 35 फीसदी यातायात ट्रैफिक डायवर्ट हो जाएगा। यह टोल रोड होगी और आबादी वाले इलाकों में इसे एलिवेटेड रखा जाएगा। गुरुवार को लखनऊ में नार्दन पैरिफेरल एक्सप्रेस वे को लेकर बैठक हुई।
लोनी से पाइपलाइन रोड के साथ यह एनएच 58 से होते हुए डासना में एनएच 24 पर पहुंचेगा। करीब बीस किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे टोल रोड होगा। गुरुवार को जीडीए ने अनुमोदन के लिए कागजात सौंप दिए हैं। अब सलाहकार कंपनी की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की सूची कंपनी को ही इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा।
छह लेन वाला एक्सप्रेस वे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर कर देगा। बड़ी संख्या में एनएच 24 और 58 का ट्रैफिक पूर्वी दिल्ली में पहुचता है। ये शहर के अंदर जाम में फंसते है। इस ट्रैफिक के चलते जगह-जगह जाम प्वाइंट बन गए हैं। नार्दन पैरिफेरल एक्सप्रेस वे बनने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगा। करीब 35 फीसदी ट्रैफिक इसका इस्तेमाल करेगा।
प्री फिजिबिलटी रिपोर्ट से साफ हुआ है कि करीब 55 हजार वाहन इसका इस्तेमाल करेंगे। इसे पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। एक्सप्रेस वे बनाने वाली कंपनी को टोल वसूलने का अधिकार होगा। इसके साथ प्राधिकरण कुछ लैंड राइट भी डेवलपर को सौंपने पर विचार कर रहा है। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब पांच सौ करोड रुपए का खर्चा आएगा।
इसका पूरा अनुमान कंसल्टेंट चयन के बाद तैयार होने वाले डीपीआर में होगा। -20 किलोमीटर लंबा होगा एक्सप्रेस वे-2 हाइवे को सीधा दिल्ली करेगा कनेक्ट-6 लेन का हाइवे देगा वाहनों को रफ्तार-55 हजार वाहन प्रतिदिन गुजरेंगे-500 करोड रुपए से अधिक हो सकता है
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
