अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी आतंकी हमले के लिहाज से संवेदनशील है अमरनाथ यात्रा नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
कोयला आवंटन मामले में एक और मामला दर्ज
आरएमएस बाबू पर था डाक टिकटों के गबन का आरोप
नजीबाबाद/गाजियाबाद। हिन्दुस्तान टीम
First Published:12-07-12 10:40 PM
गबन के मामले में हरिद्वार से गिरफ्तार किए गए रेल मेल सर्विस के लिपिक की सीबीआई कस्टडी में बुधवार शाम को मौत हो गई। सीबीआई की टीम हरज्ञान (50) पुत्र भरता सिंह को रात करीब दस बजे संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे कर्मचारी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का खुलासा नहीं होने की वजह से विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। इसके बाद शव सीबीआई को सौंप दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई है। तीन डाक्टरों के पैनल ने हरज्ञान के शव का पोस्टमार्टम किया। उधर, घरवालों को बताया गया है कि उसकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है।
लालूवाला आदर्शनगर निवासी हरज्ञान सिंह रेल मेल सर्विस (आरएमएस) हरिद्वार में बाबू के पद पर कार्यरत था। बुधवार को सीबीआई के अधिकारी नजीबाबाद पुलिसकर्मियों के साथ कुर्की के आदेश लेकर शाम तीन बजे बाबू के घर पहुंचे। इस दौरान सीबीआई हरज्ञान को पूछताछ के लिए अपने साथ गाजियाबाद ले गई। परिजनों ने बताया कि वे उसे गढ़वाल एक्सप्रेस से ले गए थे। रात्रि दस बजे उन्हें मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
