ब्रेकिंग
स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह को हिरासत में लिया गयादिल्ली हाईकोर्ट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को स्वास्थ्य आधार पर छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी
राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बाद तापमान में गिरावट
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:07-07-12 11:17 AM
दिल्ली में मानसून के आगमन के पहले कुछ घंटों में ही 40 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से त्रस्त लोगों को थोड़ी राहत मिली। शनिवार को कहीं से भी जाम लगने या जलजमाव होने की खबर नहीं है क्योंकि सुबह भारी वर्षा नहीं हुई। हालांकि, आकाश में बादल छाये थे और बूंदाबांदी हो रही थी।
सफदरजंग मौसम केंद्र में शुक्रवार शाम छह बजे से आज सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 40.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पालम मौसम केंद्र में इसी अवधि के दौरान 34 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बारिश से शहर में न्यूनतम तापमान घटकर 23.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। विगत एक महीने में यह पहला मौका है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से कम स्तर पर आया है।
मानसून अंतत: कल शाम राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचा। मानसून के राष्ट्रीय राजधानी में पहले 29 जून को पहुंचने की उम्मीद थी। पिछले वर्ष मानसून 26 जून को पहुंचा था जबकि एक साल पहले कुछ दिनों के विलंब के बाद मानसून का आगमन पांच जुलाई को हुआ था।
कल की बारिश ने नगर निकाय और दिल्ली सरकार की मॉनसून में बारिश के कारण जलजमाव की होने वाली समस्या से निपटने की तमाम तैयारियों की कलई खोल दी थी। समूचे शहर में जल जमाव और यातायात जाम की समस्या देखने को मिली थी।
विगत 30 वर्षों के दौरान दिल्ली में 15 जून 2008 को मानसून का आगमन सबसे जल्द हुआ था जबकि सर्वाधिक विलंब से मानसून का आगमन 26 जुलाई 1987 को हुआ था।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगर मॉनसून के दौरान शहर में 645.7 मिमी वर्षा होती है तो इसे राजधानी के लिए सामान्य माना जाएगा। हालांकि, इस जून में दिल्ली में आम तौर पर होने वाली बारिश का छठा हिस्सा ही हुआ।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
