सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत
First Published:06-07-12 11:45 PM
गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाता
आखिरकार मानसून आ ही गया। शुक्रवार तड़के बूंदाबांदी तथा शाम को झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। बारिश ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। हालांकि दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बीच-बीच में निकली धूप ने पारा चढ़ाने के साथ उमस में भी इजाफा किया। मौसम विभाग ने आसार जताए हैं कि तीन दिन तक बूंदाबांदी होती रहेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। भीषण गर्मी से बेहाल शहरवासियों की सुबह बूंदाबांदी के बीच शुरू हुई। दिनभर बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। बीच-बीच में धूप और उमस लोगों को परेशान करती रही। शाम होते-होते लोगों को राहत मिली। शुक्रवार शाम हुई झमाझम बारिश से लोगों ने चैन की सांस ली। शाम छह बजे लग रहा था मानो रात के आठ बज गए हैं। बारिश के साथ करीब 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मानूसन की पहली बारिश के चलते शहर में जलभराव नहीं हुआ।बारिश का आंनद पुराने बस अड्डे तथा रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों ने भी लिया।
कई दिन के बाद मिट्टी पर पड़ी बारिश की बूंदों से निकली सोंधी खुशबू ने लोगों को एहसास कराया कि खुशनुमा मौसम ऐसा ही होता है। बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कर्मी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। गिरेगा पाराशुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में शुक्रवार सुबह 16.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
नगर निगम की खुली पोल
मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। आलम यह है कि टीएचए के वैशाली, वसुंधरा, राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन समेत कई इलाकों में नालों की सफाई नहीं होने से पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर आ गया। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहन नगर चौराहे पर भी लोगों को भारी परेशानी हुई। पाश्र्व नाथ पैराडाइज सोसाइटी में जल भराव से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
