सोमवार, 20 मई, 2013 | 20:51 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
फर्जी लोन कराने वाला नटवर कुमार गिरफ्तार
First Published:23-06-12 11:48 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
 नोएडा। कार्यालय संवाददाता

बैंकों में फर्जी लोन कराने के मामले में पुलिए ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नटवर कुमार शर्मा, मोहन बाबा नगर गली नंबर-चार बदरपुर नई दिल्ली का रहने वाला है। मामले की जांच कर रहे क्षेत्राधिकारी अपराध व साइबर सेल त्रिवेणी सिंह ने बताया कि नटवर दिल्ली के विकासपुरी स्थित पीवीआर सिनेमा के नजदीक हाईटेक एजेंसी में काम करता था। यह एजेंसी तकरीबन एक दर्जन निजी राष्ट्रीय बैंकों के लिए सत्यापन का काम करती है। किसी तरह के लोन का आवेदन करने पर बैंक आवेदनकर्ता की जांच इसी तरह की एजेंसियों से कराती है।बीए पास नटवर हाईटेक एजेंसी में ही फील्ड वेरिफिकेशन का काम करता था। कुछ माह पूर्व ही उसने नौकरी छोड़ी है। एजेंसी उसे एक सत्यापन के लिए 34 रुपये देती थी। लिहाजा इन पर ज्यादा से ज्यादा सत्यापन का दबाव रहता था। ऐसे में ज्यादा कमाई के चक्कर में यह लोग फर्जी कागजात तैयार कर गलत सत्यापन कर, लोन जारी करा देते थे। सीओ त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मामले में कुछ और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। साथ ही पुलिस एजेंसी के संचालक व प्रबंधक और बैंक के क्रेडिट मैनेजर की भूमिका भी जांच कर रही है। दरअसल गिरफ्तार किए गए नटवर का कहना है कि उसने कई आवेदन पर अपनी रिपोर्ट में आपत्ति लगाई, बावजूद उसे लोन जारी कर दिया गया। लिहाजा पुलिस यह जांचना चाहती है कि फर्जी लोन पास कराने के इस गोरखधंधे में कहीं पैठ ऊपर तक तो नहीं है। ज्ञात हो कि पुलिस अब तक फर्जी लोन पास करा, बैंकों को चूना लगाने वाले आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। अब तक की जांच-पड़ताल में पुलिस को अभी तक 185 फर्जी बैंक खातों की जानकारी मिली है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°