रविवार, 26 मई, 2013 | 11:35 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
सीसीएसयू की बीएड परीक्षा 29 से होगी
First Published:18-06-12 11:11 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
गाजियाबाद। कार्यालय संवाददाता। सत्र 2011-12 के बीएड छात्रों के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि ने 35 हजार छात्रों के परीक्षा कार्यक्रम पर मुहर लगा दी है। परीक्षा 29 जून से शुरू होकर 25 जुलाई तक चलेगी। पेपर सुबह नौ से 12 बजे की पाली में होंगे। कार्यक्रम में बीते वर्ष की तुलना में मामूली बदलाव हुआ है। परीक्षा की शुरुआत टीचिंग सब्जेक्ट के पेपर से होगी।

आवश्यक चार पेपर जुलाई के शुरुआती हफ्तों में होंगे। बीएड में उक्त सत्र की पढ़ाई बीते वर्ष अगस्त में शुरू हो गई थी। ऐसे में फरवरी में निर्धारित 210 कार्य दिवस भी पूरे हो गए थे। नियमानुसार कार्य दिवस पूरे होने के बाद विवि को मार्च-अप्रैल तक हर हाल में पेपर कराने चाहिए थे, लेकिन विवि में प्रशासनिक स्तर पर लगातार अस्थिरता से मामला उलझ गया।

करीब दो महीने की देरी से विवि ने सोमवार को परीक्षा कार्यक्रम पर मुहर लगा दी। एक जुलाई से जहां बीएड 12-13 में कक्षाएं प्रस्तावित हैं, वहीं इससे मात्र दो दिन पहले बीते सत्र की परीक्षाएं शुरू होंगी। उक्त सत्र के साथ ही विवि हाईकोर्ट के आदेशों पर बाबू बनारसी दास कॉलेज बुलंदशहर के छात्रों की भी परीक्षा कराएगा।

परीक्षा कार्यक्रम दिनांक पेपर कोड-29-06-12 319/32202-07-12 10105-07-12 10209-07-12 10312-07-12 10414-07-12 205 से 21218-07-12 31620-07-12 32121-07-12 31823-07-12 313/314/31524-07-12 32025-07-12 317-

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°