'खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो लग सकता है आजीवन प्रतिबंध'
'खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो लग सकता है आजीवन प्रतिबंध'
'खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो लग सकता है आजीवन प्रतिबंध'
कियानी ने भारत से रिश्तों पर नवाज को दी सलाह
चीन के प्रधानमंत्री भारत के लिए रवाना
बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
गिरती बूंदों ने थामी चढ़ते पारे की रफ्तार
कार्यालय संवाददाता गुड़गांव।
First Published:03-06-12 11:11 PM
बारिश से बचकर भागने का नजारा आम होता है लेकिन चिलचिलाती धूप के बीच यह फुहारें आएं तो नजारा ही कुछ और होता है। दिन में उमस भरी गर्मी से शाम को हुई बूंदाबांदी ने काफी हद तक राहत पहुंचाई। बाजार व सड़कों में चल रहे लोगों ने सर उठाकर बूंदों का स्वागत किया। मॉल्स व शॉपिंग के लिए लोग घर से निकल पड़े।
पारे के 45 डिग्री पार करने से जहां पिछले कुछ दिनों से रात में भी गर्म हवाओं के थपेड़े लगते रहे वहीं रविवार को तेज हवाओं के बाद हुई हल्की बारिश ने ही माहौल बदल दिया। रविवार को पारा अधिकतम 44.4 के स्तर तक गया। तेज गर्मी के बाद शाम होते ही धूल भरी आंधी चलने लगी। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे के करीब हुई बारिश ने माहौल में ठंडक बढ़ा तपिश कम कर दी। लगभग 20 मिनट हुई हल्की बारिश ने ही मौसम में नमी लाकर लोगों को घर से निकलने की वजह दे दी। घर से निकलकर लोगों ने चाट पकौड़े व आइसक्रीम का मजा लिया। एमजीएफ में शॉपिंग करने आईं व्यवसायी कविता ने बताया कि गर्मी देखकर लग रहा था कि रविवार का दिन घर में काटना ही ठीक है लेकिन शाम को बरसी फुहारों ने मूड बदल कर रख दिया। एक हफ्ते से रोज रात में भी झुलसा देने वाली गर्म हवा ही चलने लगी थी। लेकिन बारिश के बाद लगता है कुछ दिनों तक तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगी। स्कूल टीचर मेनका ने कहा कि ऐसा लगने लगा था कि गर्मी की छुट्टियां तेज धूप व गर्मी होने की वजह से जाया हो रही हैं लेकिन बदले मौसम ने मजा दोगुना कर दिया। ऐसा ही मौसम रहे तो घूमने की बात ही और होगी।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रहा। बादलों के चलते उमस भी रही। बारिश के बाद पारा तेजी से लुढ़का। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पर होगा। इससे पहले शनिवार को भी देर शाम धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
