मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ गोपनीय तरीके से यरवडा जेल भेजे गए संजय दत्त यूपीए-2 के चार साल, मनमोहन सिंह पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त
नहाते वक्त छात्र झील में डूबा
फरीदाबाद। कार्यालय संवाददाता
First Published:03-06-12 10:43 PM
गुड़गांव रोड पर हनुमान मंदिर के समीप खान की गहरी ङील में नहाने कूदे छह युवकों में से एक युवक गहरे पानी में डूब गया। जबकि अन्य युवक सकुशल बाहर निकल आए। इस सूचना के बाद डबुआ चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं लग सका है। खबर लिखे जाने तक खान के गहरे पानी में तलाश जारी है।
भांखरी गांव के जगदीश का 21 वर्षीय बेटा पम्मी ने गत वर्ष बीए पास की है। वह एमए का छात्र बताया गया है। दोपहर बाद करीब ढाई बजे वह अपने कुछ साथियों के साथ नहाने के लिए ङील पर जा पहुंचा। चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि खानों में एक ङील में करीब 15 फुट गहरा पानी है। जिसमें सभी साथी नहाने के लिए कूद गए। कुछ देर नहाने के बाद सभी साथी बाहर निकल आए, लेकिन पम्मी वापस नहीं आया। अपने साथी को गायब देख वह घबरा गए। आनन-फानन में इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से गायब छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
