मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
गाड़ी नहीं हटाई, मारपीट कर फ्लैट में की तोड़फोड़
फरीदाबाद, संवाददाता
First Published:31-05-12 09:37 PM
सेक्टर-11 स्थित फ्लैट में गाड़ी खड़ी करने के मामले में हुई कहासुनी में करीब दर्जन भर हमलावरों ने घर में घुसकर बाप-बेटों की पिटाई कर सामान व गाड़ी तोड़ दी। घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। आरोप है कि हमलवार उस अस्पताल में भी पहुंच गए। हमलावरों से बचने के लिए घायल दूसरे अस्पताल में भर्ती हुए। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चेतन अरोड़ा दिल्ली स्थित एक कंपनी में इंजीनियर हैं। घर पर उनका भाई सुशांत अरोड़ा व पिता मनमोहन अरोड़ा रहते हैं। ये दोनों फरीदाबाद में ही बिजनेस करते हैं। चेतन ने बताया कि उनका परिवार फ्लैट के ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। फस्र्ट फ्लोर पर जगदीश जुनेजा का परिवार रहता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनका भाई सुशांत अरोड़ा पहली फ्लोर पर जगदीश जुनेजा के पास गए और उनके कार हटाने के लिए कहा, क्योंकि सुशांत को गाड़ी निकालनी थी। आरोप है कि जगदीश ने सुशांत के साथ बदतमीजी कर गाड़ी हटाने से मना कर दिया। आरोप यह भी है कि जगदीश और उनके बेटे विवेक ने सुशांत के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी। चेतन का कहना है कि शिकायत करने पर जगदीश और उसके बेटे विवेक उर्फ बच्चाू, गौरव व चिराग ने करीब दर्जन भर हथियार बंद युवक बुला लिए। जिन्होंने उनके घर में घुसकर तीनों बाप बेटों पर हमला करते हुए गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए सामान तोड़ दिया। घायलों को बीके अस्पताल में दाखिल कराया गया। आरोप है कि हमलावर बीके अस्पताल में भी पहुंच गए। जिनसे बचने के लिए सुशांत और उसके पिता मनमोहन इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में चले गए। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई बलवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष को सुरक्षा देने के लिए घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उनकी तलाश की जा रही है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
