फोटो गैलरी

Hindi Newsमुनव्वर को उर्दू, शाह को हिंदी में साहित्य अकादमी

मुनव्वर को उर्दू, शाह को हिंदी में साहित्य अकादमी

साहित्य अकादमी ने इस साल के पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को कर दी। साहित्य अकादमी के सचिव के.श्रीनिवासराव ने बताया कि इस वर्ष हिंदी भाषा में लेखक डॉ. रमेशचंद्र शाह को उनके उपन्यास विनायक के लिए इस...

मुनव्वर को उर्दू, शाह को हिंदी में साहित्य अकादमी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 Dec 2014 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

साहित्य अकादमी ने इस साल के पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को कर दी। साहित्य अकादमी के सचिव के.श्रीनिवासराव ने बताया कि इस वर्ष हिंदी भाषा में लेखक डॉ. रमेशचंद्र शाह को उनके उपन्यास विनायक के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जबकि उर्दू भाषा श्रेणी में नामचीन शायर मुनव्वर राणा को उनके काव्य संग्रह शाहबाद के लिए इस इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि फिलहाल 22 भाषाओं में आठ कविता-संग्रह, पांच उपन्यास, तीन निबंध-संग्रह, तीन कहानी संग्रह, एक आत्मकथा और एक समालोचना के लिए वर्ष 2014 के साहित्य अकादमी पुरस्कार दिए जाएंगे। राव के मुताबिक पुरस्कार विजेताओं को अगले साल 9 मार्च को दिल्ली में एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें एक लाख रुपये की राशि, शॉल, प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कुछ तकनीकी कारणों की वजह से मणिपुरी और संस्कृत भाषा के पुरस्कारों की घोषणा नहीं की गई है। 15-20 दिन में इन भाषाओं के पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुरस्कारों की अनुशंसा 22 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई थी  तथा अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारी मंडल की बैठक में इन्हें अनुमोदित किया गया।

इन्हें मिलेगा सम्मान
विजेता               भाषा      
आदिल जस्सावाला     अंग्रेजी      
रामपाल सिंह पुरोहित    राजस्थानी   
अरुपा पंतगीया कलिता असमिया
नंद हाड़िखम         नेपाली
शाद रमजान         कश्मीरी
गोपालकृष्ण रथ        उड़िया
गोपे कमल         सिंधी
उत्पल कुमार बसु     बांग्ला
उर्खाव गोरा ब्रह्म        बोडो
शैलेंद्र सिंह         डोगरी
आशा मिश्रा         मैथिली
सुभाष चंद्रन         मलयालम
पूमणि            तमिल
स्व.अश्विन मेहता      गुजराती
जीएच नायक         कन्नड
माधवी सरदेसाई        कोंकणी
जयंत विष्णु नारलीकर    मराठी
जसविंदर         पंजाबी
जमादार किस्कू        संथाली
रामपालेम चंद्रशेखर रेड्डी तेलुगू

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें