फोटो गैलरी

Hindi Newsझमाझम बारिश के साथ हई सितम्बर की शुरूआत

झमाझम बारिश के साथ हई सितम्बर की शुरूआत

नई दिल्ली प्रमुख संवाददात। सितम्बर माह के पहले दो दिनों में सामान्य से 117 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। पहले दो दिनों में जहां सामान्य तौर पर 16.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है वहीं अब तक 36.2...

झमाझम बारिश के साथ हई सितम्बर की शुरूआत
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 03 Sep 2014 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली प्रमुख संवाददात। सितम्बर माह के पहले दो दिनों में सामान्य से 117 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। पहले दो दिनों में जहां सामान्य तौर पर 16.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है वहीं अब तक 36.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि इस वर्ष बारिश के मौसम में राजधानी में अभी भी सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 सितम्बर तक अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बीच लगभग रोज तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान में भी चार से पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश 2.2 मिलीमीटर के करीब दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। दिन भर में थोड़ी - थोड़ी देर के लिए तीन से चार बार बारिश दर्ज की जा सकती है। तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना भी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। राजधानी में बारिश के मौसम में कुल 540.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है। वहीं अब तक कुल 324.4 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के असर व दिल्ली में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते ही बारिश की स्थितियां बनी हैं। फिलहाल यह स्थितियां बनी रहने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें