फोटो गैलरी

Hindi Newsविशेष पुलिस अधिकारियों की तर्ज पर तैयार किए जाए छात्र

विशेष पुलिस अधिकारियों की तर्ज पर तैयार किए जाए छात्र

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में विशेष पुलिस अधिकारियों की तर्ज पर दिल्ली की छात्रों को तैयार किया जाना चाहिए। इन छात्रों को सीधे पुलिस से जोड़ा जाना चाहिए ताकि समाज में एक विशेष टीम तैयार की...

विशेष पुलिस अधिकारियों की तर्ज पर तैयार किए जाए छात्र
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 23 Jul 2014 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में विशेष पुलिस अधिकारियों की तर्ज पर दिल्ली की छात्रों को तैयार किया जाना चाहिए। इन छात्रों को सीधे पुलिस से जोड़ा जाना चाहिए ताकि समाज में एक विशेष टीम तैयार की जा सके। इस व्यवस्था में छात्र बतौर वालियटिंयर काम करेंगे और सुरक्षा के लिए भागीदार के बतौर काम करेंगे। पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने यह सिफारिश की है। इस टीम को समाज की आंख, नाक और कान के बतौर प्रयोग किया जा सकेगा।

ये छात्र विश्वविद्यालय के सोशल वर्क विभाग से होंगे और भाजपा ने इन्हें विशेष पैकेज के तहत भुगतान किए जाने की भी सिफारिश की है। इसके अतिरिक्त भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए एक विशेष नंबर 1064 चालू किए जाने पर भी सहमति बनी है। इस प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री रमेश बिधूड़ी, जय प्रकाश व शिखा राय भी शामिल थी। यह प्रतिनिधि मंडल उत्तर पूर्व राज्यों के नागरिकों के साथ हो रही घटनाओं और महिलाओं की सुरक्षा मुद्दे पर वार्ता क रने के लिए पहुंचा था।

प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि भ्रष्टाचार के लिए नंबर जारी होने के बाद इलाकों में रेहड़ी पटरी वालों को पुलिस वालों से हो रही परेशानियों के संबंध में शिकायत की जा सकेगी। भाजपा ने मांग की है कि पुलिस थाना स्तर पर निचले कर्मचारियों पर नियंत्रण किया जाना चाहिए और इनके नियमित तबादले होने चाहिए। इन कर्मचारियों का सीधा सम्पर्क जनता के साथ होता है। इन कर्मचारियों के कामकाज की शैली में सुधार होने से पुलिस और सरकार की छवि में सुधार होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें