फोटो गैलरी

Hindi Newsआप और भाजपा में सांठगांठ का कांग्रेस का आरोप

आप और भाजपा में सांठगांठ का कांग्रेस का आरोप

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से कथित तौर पर माफी मांगने कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा है कि इससे आप और भाजपा की पर्दे के पीछे चल...

आप और भाजपा में सांठगांठ का कांग्रेस का आरोप
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 17 Sep 2014 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से कथित तौर पर माफी मांगने कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा है कि इससे आप और भाजपा की पर्दे के पीछे चल रही सांठगांठ साबित हो गई है। पार्टी प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि केजरीवाल अब भले ही माफी मांगने से मना करें लेकिन भाजपा नेताओं द्वारा मुलाकात का मकसद सार्वजनिक करने के बाद यह तय हो गया है कि गडकरी के समक्ष वह ई रिक्शा वालों की समस्या उठाने नहीं गए थे।

उन्होंने कहा कि अगर आप और भाजपा के बीच मिलीभगत नहीं है तो फिर केजरीवाल लव जिहाद, साक्षी महाराज और योगी आदित्यनाथ से जुड़े सांप्रदायिक मसलों पर चुप क्यों हैं। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और विधायक दल के नेता हारुन यूसुफ ने मंगलवार को पार्टी द्वारा कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री रवाना की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों के उपचुनाव में भाजपा की हार का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव परिणाम धर्मनिरपेक्ष ताकतों की जीत का सबूत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें