फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस अधीक्षकों समेत 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

पुलिस अधीक्षकों समेत 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

प्रदेश सरकार ने चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके तहत आगरा और कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और शाहजहांपुर व मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।...

पुलिस अधीक्षकों समेत 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 Dec 2014 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश सरकार ने चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके तहत आगरा और कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और शाहजहांपुर व मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक पद पर सरकार ने नयी तैनाती  भी कर दी थी लेकिन उसे अभी रोक दिया गया है।

इसके साथ ही सात अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। आगरा के एसएसपी को वहां बढ़ रहे अपराध और कानून-व्यवस्था के साथ ही धर्मातरण के मामले में हटाया गया है, जबकि कानपुर के पुलिस अधीक्षक को मुख्य सचिव के दौरे में गड़बड़ियां पाए जाने पर हटाया गया है। साथ ही डीआईजी स्तर के दो अधिकारी भी बदले गए हैं। इसके अलावा एसपी दिनेश कुमार पी की तैनाती पहले डीजीपी मुख्यालय से सीधे मिर्जापुर में बतौर पुलिस अधीक्षक की गई लेकिन इसे बाद में रोक दिया गया। चर्चा रही कि उन्हें एसपी राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के पद पर तैनात किया गया है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
नाम-------------------------------------कहां से--------------------------------कहां को
असित कुमार पंडा          पीटीएस मुरादाबाद के पद पर स्थानांतरित अब     डीआईजी फूड सेल लखनऊ
नवनीत कुमार राना          डीआईजी खाद्य प्रकोष्ठ लखनऊ            पीटीएस मुरादाबाद
राकेश चंद्र साहू         एसपी शाहजहांपुर            प्रशिक्षण एवं सुरक्षा निदेशालय
शलभ माथुर              एसएसपी आगरा                 एसएसपी कानपुर
के एस.एमेनुएल         एसएसपी कानपुर                  द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर
मोदक राजेश दिनेश राव      34वीं पीएसी वाराणसी                 एसएसपी आगरा
राजेंद्र कुमार सिंह यादव     एसपी मिर्जापुर                 एसपी शाहजहांपुर
मोहित गुप्ता              द्वितीय वाहिनी पीएसी                 एसपी यातायात लखनऊ
उमेश कुमार श्रीवास्तव          डीजीपी मुख्यालय                 सेनानायक 32वीं पीएसी लखनऊ
अनीस अहमद अंसारी          एसपी खाद्य प्रकोष्ठ                 एसपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
अखिलेश कुमार चौरसिया     एसपी एटीएस लखनऊ                 एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ
पवन कुमार              एसपी सतर्कता लखनऊ के पद से         एसपी कानून-व्यवस्था डीजीपी मुख्यालय लखनऊ
सत्य भूषण पाठक         पीटीसी सीतापुर                 सीबीसीआईडी लखनऊ
वजीह अहमद              एसपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड        एसपी खाद्य प्रकोष्ठ
राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी          एसपी रेलवे गोरखपुर                 डीजीपी मुख्यालय में संबद्ध
अपर पुलिस अधीक्षक-----------
राकेश कुमार सिंह         क्षेत्रीय अभिसूचना कानपुर             एएसपी सुरक्षा वाराणसी
देवेंद्र प्रताप नारायण पाण्डेय  एएसपी सुरक्षा वाराणसी             एएसपी प्रोटोकाल वाराणसी
रोहित मिश्र     एएसपी कानपुर नगर से एएसपी प्रोटोकाल वाराणसी के पद पर स्थानांतरित अब निरस्त
शिवराम यादव गौतमबुद्धनगर से क्षेत्रीय अभिसूचना के पद पर स्थानांतरित अब पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ
सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी एएसपी बस्ती से स्थानांतरित क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा अब संशोधित कर सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ
अखिलेश नारायण सिंह लखनऊ से स्थानांतरित ईओडब्ल्यू अब डीजीपी मुख्यालय लखनऊ
मंशाराम गौतम एएसपी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ से एएसपी सेक्टर आफिसर सीबीसीआईडी मेरठ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें