फोटो गैलरी

Hindi Newsनरेन्द्र मोदी लुम्बिनी में लगाएंगे बोधिवृक्ष का नवजात पौधा

नरेन्द्र मोदी लुम्बिनी में लगाएंगे बोधिवृक्ष का नवजात पौधा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लुम्बिनी में 26 नवम्बर को महाबोधिवृक्ष का नवजात पौधा लगायेंगे। शुक्रवार को महाबोधि मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ कर बोधिवृक्ष का नवजात पौधा नेपाल में भारत के...

नरेन्द्र मोदी लुम्बिनी में लगाएंगे बोधिवृक्ष का नवजात पौधा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Nov 2014 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लुम्बिनी में 26 नवम्बर को महाबोधिवृक्ष का नवजात पौधा लगायेंगे। शुक्रवार को महाबोधि मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ कर बोधिवृक्ष का नवजात पौधा नेपाल में भारत के कॉन्सुलेट कृष्ण चैतन्य कड़ी सुरक्षा के बीच अपने साथ ले गए। इसके पूर्व फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट देहरादून के कृषि वैज्ञानिक डा सुरेश चन्द्रा तथा डा अमित पांडेय ने दो दिनों तक बोधिवृक्ष के नवजात पौधे की ट्रीटमेंट की। इसके बाद एफआरआई के वैज्ञानिकों ने साइटो साइनेटरी सर्टिफिकेट (स्वस्थता प्रमाण पत्र) प्रदान किया। सर्टिफिकेट के साथ बोधिवृक्ष का नवजात पौधा नेपाल भेजा गया।

इसकी जानकारी देते हुए महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी भंते चालिन्दा ने बताया कि बोधिवृक्ष का यह नवजात पौधा नेपाल तथा भारत के बीच ढ़ाई हजार वर्ष प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों को नया आयाम देगा। लुम्बिनी के मायादेवी मंदिर में इस पौधे को 26 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगायेंगे। बीटीएमसी के सचिव एन दोरजी की मौजूदगी में बौद्ध भिक्षुओं ने सुत्रपाठ कर महाबोधिवृक्ष को अभिमंत्रित किया। इसके बाद बोधिवृक्ष का पौधा नेपाल में भारत के कॉन्सुलेट कृष्ण चैतन्य के हवाले किया गया।

मायादेवी मंदिर है सिद्धार्थ की जन्मस्थली:  लुम्बिनी की मायादेवी मंदिर सिद्घार्थ गौतम की जन्मस्थली की निशानी है। कपिलवस्तु से मायादेवी प्रसव के लिए अपने मायके जा रही थी। लुम्बिनी में ही उन्हें प्रसव वेदना हुई और सिद्घार्थ गौतम का जन्म हुआ। उन्हीं की याद में मायादेवी मंदिर का निर्माण किया गया है। बोधिवृक्ष का नवजात पौधा इस ऐतिहासिक क्षण में एक और नया आयाम जोड़ेगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें