फोटो गैलरी

Hindi Newsसंसदीय बोर्ड तय करेगा बिहार में नेता का नाम

संसदीय बोर्ड तय करेगा बिहार में नेता का नाम

छपरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बिहार में पार्टी के नेता के सवाल पर चल रही बयानबाजी पर कहा कि यह केन्द्रीय नेतृत्व को तय करना है। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी के मुख्यमंत्री का नाम...

संसदीय बोर्ड तय करेगा बिहार में नेता का नाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 18 Oct 2014 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

छपरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बिहार में पार्टी के नेता के सवाल पर चल रही बयानबाजी पर कहा कि यह केन्द्रीय नेतृत्व को तय करना है। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी के मुख्यमंत्री का नाम पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा। इसे लेकर पार्टी के अंदर कोई विवाद नहीं है और समय आने पर नेता का नाम सबके सामने होगा। उन्होंने सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री के लिये किसी का नाम लेना अभी जल्दबाजी होगी।

प्रेस क्रांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, गंगा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजकअशोक कुमार सिंह, रमेश प्रसाद, कन्हैया सिंह, रंजीत सिंह, वंशीधर तिवारी, डॉ. धीरज कुमार सिंह, प्रो. सुनीता गुप्ता व अन्य थे। (ए.सं.)।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें