फोटो गैलरी

Hindi Newsकर्मचारियों को दूसरी एसीपी अब सोलह साल पर ही मिलेगी

कर्मचारियों को दूसरी एसीपी अब सोलह साल पर ही मिलेगी

राज्य मुख्यालय गोलेश स्वामी। प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों को दूसरी एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रमोशन) का लाभ अब सोलह साल की कुल सेवा पर ही मिलेगा। प्रदेश सरकार ने सेवा ज्वाइन करने की तिथि से यह...

कर्मचारियों को दूसरी एसीपी अब सोलह साल पर ही मिलेगी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Oct 2014 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय गोलेश स्वामी। प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों को दूसरी एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रमोशन) का लाभ अब सोलह साल की कुल सेवा पर ही मिलेगा। प्रदेश सरकार ने सेवा ज्वाइन करने की तिथि से यह लाभ देने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को इस फाइल को मंजूरी दे दी है। इस मामले को अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष ले जाया जाएगा।

इस फैसले से चालीस हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। सूत्रों ने बताया कि चार मई 2010 के शासनादेश के अनुसार प्रथम एसीपी से छह साल बाद दूसरी एसीपी का लाभ देय है। लेकिन इसके लिए कट आफ डेट पहली दिसंबर 2008 रख दी है। इस तिथि से एसीपी लागू की गई है। एसीपी लागू होने से छह साल बाद दूसरी एसीपी का लाभ दिया जा रहा है। इससे 1994 से लेकर 1998 के बीच जिन कर्मचारियों और अधिकारियों ने सेवा ज्वाइन की, उनकी सेवा कट आफ डेट से दस साल से ज्यादा है।

उन सेवाओं की गणना नहीं की जा रही है। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों को बहुत नुकसान हो रहा है। इसलिए यह मामला कर्मचारी और अधिकारी संगठनों ने सरकार के सामने रखा था। अब सरकार ने दूसरी एसीपी का लाभ कट आफ डेट से न देकर ज्वाइन की तिथि से सोलह साल पर दूसरी एसीपी का लाभ देने का फैसला लिया है। इससे चालीस हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को दूसरी एसीपी का लाभ हो सकेगा। सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष शिवगोपाल सिंह कहते हैं कि सरकार के इस फैसले से सचिवालय कर्मचारियों के साथ-साथ पूरे प्रदेश के कर्मचारियों को लाभ होगा।

यह मामला बहुत दिनों से लंबित था। सरकार ने ऐसा करके कर्मचारियों और अधिकारियों को दीपावली से पहले ही एक तोहफा दे दिया है। कट आफ डेट वाले मामले से बड़ी संख्या में कर्मचारियों और अधिकारियों का नुकसान हो रहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का इसके लिए आभार जताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें