फोटो गैलरी

Hindi Newsराज्य गठन के बाद भी समस्याएं नहीं सुलझीं: ऐरी

राज्य गठन के बाद भी समस्याएं नहीं सुलझीं: ऐरी

लंबगांव। हमारे संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड की विभिन्न समस्याओं का अभी तक निराकरण नहीं हो पाया है। जिसके चलते आज भी ग्रामीण क्षेत्र मूलभूत...

राज्य गठन के बाद भी समस्याएं नहीं सुलझीं: ऐरी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Oct 2014 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

लंबगांव। हमारे संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड की विभिन्न समस्याओं का अभी तक निराकरण नहीं हो पाया है। जिसके चलते आज भी ग्रामीण क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। लंबगांव गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस व भाजपा के शासन के चलते भ्रष्टाचार, घूसखोरी बढ़ी हैं। जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को महंगाई के रूप में झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि डोबरा-चांठी पुल निर्माण के नाम पर करोड़ों रूपये खर्च करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई।

उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त भूमि व भवनों का प्रभावितों को शासन की ओर से मुआवजा न दिया जाना उनके साथ अन्याय है। जिसके लिए उत्तराखंड क्रांतिदल लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूकेडी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिले में सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ आगे आना होगा। इस मौके पर केन्द्रीय महामंत्री पंकज व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह राणा, उम्मेद सिंह रांगड़ आदि ने कहा कि जलकुर घाटी के आस-पास के क्षेत्रों में बीते वर्ष भारी तबाही से हुए नुकसान का काश्तकारों को अभी तक राहत नहीं दी गई है।

जिस कारण लोगों के खेत बंजर पडे़ हैं। उन्होंने शीघ्र संगठन के माध्यम से इस लड़ाई को लड़ने की मांग की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बीडी रतूड़ी, चंद्रशेखर कापड़ी, हरीश पाठक, धर्मेन्द्र कठैत, बहादुर सिंह रावत, आशीष उप्रेती, अतोल चंद रमोला, भगवान सिंह नेगी, कृपाल सिंह जड़धारी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व हर्षमणी व्यास व गणेश रतूड़ी के साथ कई लोग यूकेडी में शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें