आजसू नेता योगेंद्र ने किया पूजा पंडालों का दौरा
ललपनिया। प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विधानसभा प्रभारी योगेंद्र महतो ने मंगलवार को षष्ठी दिन महुआटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। श्री महतो ने...
ललपनिया। प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विधानसभा प्रभारी योगेंद्र महतो ने मंगलवार को षष्ठी दिन महुआटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। श्री महतो ने सभी जगह भगवती के चरणों में मत्था टेका व क्षेत्र की सुख, समृद्धि व शांति की मंगलकामना की। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों द्वारा श्री महतो का स्वागत किया गया। वहीं, उन्हें आगामी विस चुनाव में विजयी होने का आर्शीवाद भी दिया। श्री महतो ने कहा कि दुर्गा पूजा लोकआस्था से जुड़ा एक महान त्योहार है।
जिसे परंपरा के मुताबिक निभाने से लोगों को खास आनंद व शक्ति मिलती है। बुधवार को गोमिया के शहरी क्षेत्रों के पूजा पंडाल का दौरा करेंगें। बारीडारी, चगड़ी, खखंडा, मुरपा, लावालौंग, अइयर, केरी, कोदवाटांड़, डी-टाइप, धवैया, गांगपुर आदि स्थित पूजा पंडालों का दौरा किया। दौरे में गोमिया के उप-प्रमुख गिरधारी महतो, सचिन महतो, तुलसीदास महतो,अजय महतो, भुवनेश्वर महतो, लीलू महतो, महानंद महतो, सूरज तूरी, भीम साव, नागेश्वर चौधरी, उमेश महतो, धनेश्वर महतो आदि थे।