फोटो गैलरी

Hindi Newsचुनाव के लिए कार्मिक कोषांग गठित

चुनाव के लिए कार्मिक कोषांग गठित

जमशेदपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव कार्य में लगाए जाने वाले कर्मचारियों का दायित्व निर्धारित करने के लिए कार्मिक कोषांग का गठन कर दिया गया है। उपायुक्त अमिताभ कौशल ने इस कोषांग का वरीय...

चुनाव के लिए कार्मिक कोषांग गठित
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 27 Sep 2014 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव कार्य में लगाए जाने वाले कर्मचारियों का दायित्व निर्धारित करने के लिए कार्मिक कोषांग का गठन कर दिया गया है। उपायुक्त अमिताभ कौशल ने इस कोषांग का वरीय प्रभारी स्थापना उप समाहर्ता दिलीप कुमार तिवारी को बनाया है। कोषांग में डीआइओ सुनील कुमार वर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्रभूषण सिंह और जिला शिक्षा उपाधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह को शामिल किया गया है। कोषांग में 13 क्लर्क और 6 अनुसेवी भी शामिल किए गए हैं।

उपायुक्त ने आदेश दिया है कि 7 अक्तूबर से यह कोषांग सक्रिय हो जाएगा। अपना सामान्य कामकाज निपटाने के बाद कोषांग कर्मी प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से चुनाव कार्य में लग जाएंगे। पहले चुनाव कोषांग से संबंधित डाटा इंट्री का काम होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें