फोटो गैलरी

Hindi Newsजन-धन योजना से दिया गरीबों को अधिकार: विजया

जन-धन योजना से दिया गरीबों को अधिकार: विजया

कार्यालय संवाददाता अलीगढ़। पूरे देश में भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अंत्योदय दिवस के रूप में मना रही है। इतना ही नहीं इस अवसर पर पूरे देश में एक साथ जन-धन योजना का क्रियान्यवयन किया जा रहा...

जन-धन योजना से दिया गरीबों को अधिकार: विजया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 27 Sep 2014 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

कार्यालय संवाददाता अलीगढ़। पूरे देश में भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अंत्योदय दिवस के रूप में मना रही है। इतना ही नहीं इस अवसर पर पूरे देश में एक साथ जन-धन योजना का क्रियान्यवयन किया जा रहा है। दो अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक पूरे देश में सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह बातें गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहातकर ने पत्रकारवार्ता में कहीं।

वे अलीगढ़ में जन-धन योजना की समीक्षा करने आई थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व की केन्द्र सरकार पहली ऐसी सरकार है, जो गरीबों के हित में सोच रही है। आज तक किसी भी सरकार ने गरीबों के बैंक खाते के बारे में नहीं सोचा। वर्तमान सरकार ने जन-धन योजना के तहत निर्धन परिवारों को अधिकार दिया कि वे आसानी से बैंकों में अपने खाते खोलवाकर लाभ पा सकें। इसके लिए सभी सहयोगी बैंकों को साथ लेकर शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पं. दीनदयाल का कहना था कि पंक्ति का जो अंतिम व्यक्ति हो, उसकी मदद तब तक करो, जब तक वह पहले व्यक्ति तक न पहुंच पाए। भाजपा ने देश की जनता से जो भी वादा किया था, आज तीन-साढ़े तीन माह में काफी हद तक पूरा किया। हालांकि अभी परिवर्तन लाने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन फिर भी केन्द्र सरकार लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को गांधी और शास्त्री जयंती से 11 अक्टूबर को जय प्रकाश नारायण जयंती तक तक केन्द्र सरकार की ओर से पूरे देश में सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें लोगों के साथ मिलकर सफाई की जाएगी और जगह-जगह शिविर लगाकर जागरुकता भी फैलाई जाएगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव योगिता सिंह, महानगर अध्यक्ष सुधा सिंह आदि उपस्थित रहीं। महिला सुरक्षा पर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर लगातार बढ़ते अत्याचार के लिए सपा सरकार को सीधे तौर निशाने पर लिया।

बोलीं कि इसके लिए सपा दोषी है। वे अपराधियों को संरक्षण देते हैं। अगर उन्हें महिलाओं की सुरक्षा की फिक्र होती तो वे कड़े कानून बनाते। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार राष्ट्रीय महिला आयोग में संसोधन कर नए कानून बनाने की तैयारी कर रहा है, जिससे कि महिलाओं को सुदृढ बनाया जा सके। महिला मोर्चा में दिखी दरार भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार को अलीगढ़ आईं तो पार्टी में दरार भी साफ दिखाई दी। मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष के साथ महानगर अध्यक्ष के घर रुकीं।

हैरत की बात तो यह है कि इस दौरान लेकिन राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के तमाम अहम पदों पर बैठे लोगों को सूचना तक नहीं दी गई। यही कारण था कि वहां पर न तो सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यत्र देवराज सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनीता जैन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा समेत तमाम कद्दावर नहीं दिखाई दिए।

चर्चा है कि उन्हें किसी ने सूचना देना तक उचित नहीं समझा। अब सवाल उठता है कि जब भाजपा विधानसभा में जीत का सपना देख रही है, तब इस तरह की दरार से कैसे सब कुछ सही होगा। हालांकि इस पर मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना था कि जल्दबाजी में कार्यक्रम तय हुआ, इसलिए वह सभी को खबर नहीं दे सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें