फोटो गैलरी

Hindi Newsखिचड़ी सरकार से बचने का आखरी रास्ता है भाजपा: ओपी

खिचड़ी सरकार से बचने का आखरी रास्ता है भाजपा: ओपी

खूंटी। संवाददाता। विस चुनाव की तैयारी में भाजपा एक के बाद एक पंचायतों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर रही है। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल जयंती के अवसर पर तिलमा पंचायत के कुजराम में आयोजित...

खिचड़ी सरकार से बचने का आखरी रास्ता है भाजपा: ओपी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 27 Sep 2014 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी। संवाददाता। विस चुनाव की तैयारी में भाजपा एक के बाद एक पंचायतों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर रही है। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल जयंती के अवसर पर तिलमा पंचायत के कुजराम में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने शपथ लिया कि वे जब तक भारत के अंतिम व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचाएंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। मौके पर विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि जिस तरह लोस चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों का सुपड़ा साफ किया है, उसी रिजल्ट को भाजपा झारखंड के विस चुनाव में भी दुहराएगी।

उन्होंने अभी से ही कार्यकर्ताओं से चुनाव कार्य में जुड़ जाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश कश्यप ने कहा कि गठबंधन से उब चुकी जनता इस बार भाजपा को स्पष्ट बहुमत देने को तैयार खड़ी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा को छोड़ ऐसी कोई पार्टी नहीं है, जो पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर सके। ऐसे में खिचड़ी सरकार से बचने और झारखंड के विकास के लिए जनता के पास बस एक ही अंतिम रास्ता बचा है, वह है भाजपा।

इस बात को अब जनता खुद कहने लगी है। सम्मेलन को ग्रामीण मंडल खूंटी प्रखंड के अध्यक्ष संजय साहू, जिप सदस्य भीम सिंह मुंडा, जाटे मुंडा, छोटराय मुंडा, विनोद नाग, लीलू पाहन, विजय स्वांसी, राजेश नाग आदि ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें