फोटो गैलरी

Hindi Newsजेवीएम को बदनाम करने की साजिश: रवीन्द्र

जेवीएम को बदनाम करने की साजिश: रवीन्द्र

पिपरा। हरिहरगंज जेवीएम छात्र मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत यादव, पिपरा प्रखंड महासचिव कमलेश प्रजापति ने कहा कि वे कभी न तो बसपा में थे और रहेगें। हाल के दिनों में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन की...

जेवीएम को बदनाम करने की साजिश: रवीन्द्र
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 27 Sep 2014 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

पिपरा। हरिहरगंज जेवीएम छात्र मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत यादव, पिपरा प्रखंड महासचिव कमलेश प्रजापति ने कहा कि वे कभी न तो बसपा में थे और रहेगें। हाल के दिनों में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन की हालात देखने जाने पर उन्हें बसपा में जाने को लेकर बदनाम किया गया। गुरुवार को शहर के दौरा पर पहुंचें झावियुमो जिलाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह ने कोई भी कार्यकर्ता दूसरे दल में नहीं गये। महज पार्टी को बदनाम और कमजोर करने की साजिश कतिपय दलों द्वारा किया जा रहा है।

पत्रकारों के सामने अमरजीत और कमलेश को सामने पेश करते हुए श्री सिंह ने कहा कि उक्त कार्यकर्ता आजीवन जेवीएम में रहने की शपथ ली है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रघुनंदन मेहता, सुनील कुमार सिंह, केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य हरिनंदन गिरी, सुनील मिश्रा, धीरेन्द्र यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें