फोटो गैलरी

Hindi Newsलाश पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : मोर्चा

लाश पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : मोर्चा

गढ़वा। बकोइया गांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना में अनिता देवी की मौत पर झारखंड नवनिर्माण मोर्चा ने भी अफसोस जताया है। मोर्चा केन्द्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोर्चा के...

लाश पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : मोर्चा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 26 Sep 2014 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वा। बकोइया गांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना में अनिता देवी की मौत पर झारखंड नवनिर्माण मोर्चा ने भी अफसोस जताया है। मोर्चा केन्द्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष हाफिज अब्दूल वकील और केन्द्रीय महासचिव मनोज कुमार शुक्ला ने प्रेस वार्ता में यह कही। उन्होंने कहा कि लोगों को लाश पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। घटना के वक्त अभिमन्यू रांची में थे जबकि मामले में उनका नाम घसिटा जा रहा है।

मौके पर सत्येंद्र चौबे, संतोष कुमार तिवारी, अश्विनी पांडेय, नवल किशोर पांडेय, विपिन कुमार पांडेय, राजीव रंजन पांडेय उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें