फोटो गैलरी

Hindi Newsमुजफ्फरपुर से भागा प्रेमी युगल हाजीपुर में गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर से भागा प्रेमी युगल हाजीपुर में गिरफ्तार

हाजीपुर। निज संवाददाता। मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव से भागे प्रेमी युगल को औद्योगिक थाने की पुलिस ने गुरुवार को पासवान चौक के समीप पकड़ लिया। इस संबंध में औद्योगिक थानाध्यक्ष...

मुजफ्फरपुर से भागा प्रेमी युगल हाजीपुर में गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 26 Sep 2014 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

हाजीपुर। निज संवाददाता। मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव से भागे प्रेमी युगल को औद्योगिक थाने की पुलिस ने गुरुवार को पासवान चौक के समीप पकड़ लिया। इस संबंध में औद्योगिक थानाध्यक्ष रामाशीष मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पासवान चौक के समीप एक युवती संदिग्ध स्थिति में एक युवक के साथ है। वे सहायक अवर निरीक्षक लक्ष्मण यादव के साथ पासवान चौक पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। थाने पर पूछताछ के दौरान अर्मिता कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ पकड़ा गया लड़का पहाड़पुर गांव का योगेन्द्र उर्फ गुमानी मुखिया है।

दोनों एक साल पहले घर से भागकर पंजाब चले गए थे। पंजाब में ही दोनों ने शादी रचा ली। एक साल के बाद दोनों बिहार लौटे हैं। उसे छपरा स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां जाने के लिए बस पकड़नी थी। इसी के लिए वह पासवान चौक पर छपरा जाने बाली बस का इंतजार कर रही थी। औद्योगिक थानाध्यक्ष ने इस संबंध में साहेबगंज थाने की पुलिस से संपर्क किया। देर शाम साहेबगंज थाने के सहायक अवर निरीक्षक रधुवंश नारायण सिंह पुलिस बल के साथ औद्योगिक थाने पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि साहेबगंज थाना कांड संख्या 93/12 और 300/13 में योगेन्द्र उर्फ गुमानी मुखिया पुलिस का वांछित अभियुक्त है। उस पर गांव की लड़की को बहला-फुसला कर अपहरण कर लिए जाने का मामला दर्ज है। साहेबगंज थाने की पुलिस ने यहां दोनों से घंटों पूछताछ की। शाम करीब 8 बजे साहेबगंज पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर मुजफ्फरपुर चली गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें