फोटो गैलरी

Hindi Newsदेश को गौरव दिलाने वाले वैज्ञानिकों की जय हो

देश को गौरव दिलाने वाले वैज्ञानिकों की जय हो

वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़। पहले ही प्रयास में मंगलयान के मंगल ग्रह की कक्षा में स्थापित होने से देश ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के...

देश को गौरव दिलाने वाले वैज्ञानिकों की जय हो
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 25 Sep 2014 12:36 AM
ऐप पर पढ़ें

वरिष्ठ संवाददाता अलीगढ़। पहले ही प्रयास में मंगलयान के मंगल ग्रह की कक्षा में स्थापित होने से देश ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों ने देश को गौरव दिलाया है, उनकी इस उपलब्धि पर लोगों में खुशी छाई रही और सभी ने एक दूसरे को देश की इस उपलब्धि पर बधाई दी।

आगरा विवि शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह खुद एक रसायनशास्त्री रहे हैं और इस कामयाबी को ज्यादा बेहतर समझ सकते हैं। डॉ. सिंह और 20 सालों से अमेरिका, इटली, जर्मनी, मैक्सिको में भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में काम कर चुके डॉ.डीपी सिंह ने पे्रस बयान जारी कर खुशी जताई। कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने असाधारण उपलब्धि पर वैज्ञानिकों को बधाई दी।

डॉ.रक्षपाल सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों के बीच पहुंचकर उन्हें बधाई दी, यह प्रशंसनीय है, लेकिन अपने संबोधन में यूपीए के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का जिक्र नहीं किया, जबकि उनके समय में ही मंगल मिशन की नींव रखी गई थी।

नरेंद्र मोदी को अपने संबोधन में पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इसरो के पूर्व चेयरमैन और वैज्ञानिक विक्रम साराभाई और वैज्ञानिक सतीश चंद्र धवन के योगदान की भी चर्चा करनी चाहिए थी। पतंजलि युवा भारत के युवाओं ने दयानंद छात्रावास पर मंगलयान की सफलता पर खुशी मनाई और मिठाई बांटी। जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान के उद्घोष लगाए। वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत की तारीफ की गई। इस अवसर पर यतेंद्र सिंह आर्य, प्रेमपाल सिंह, मोहित लोधी, अमित कुमार, प्रदीप यादव, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

वहीं प्रज्ञा प्रवाह से संबद्ध वैचारिक मंच प्रज्ञा-प्रबोध के अध्यक्ष डॉ.वीवी पांडेय ने कहा कि भारत ज्ञान विज्ञान में प्राचीन काल में ही अग्रणी था और आज भी वह किसी से पीछे नहीं है। इस मौके पर मंच से जुडे़ विज्ञान रत्न लक्ष्मण प्रसाद, डॉ. सुबोध मिश्रा, डॉ. विज्ञान बहादुर, सावित्री वार्ष्णेय, राजाराम, डॉ.एमके मिश्रा, सुनील जैन, संजय गोयल, अनिल नवरंग, राजेंद्र अग्रवाल, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मधु आंधीवाल, डॉ.शर्मीला शर्मा, सुनीता चौहान, किशोर कुमार सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है।

सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली की सराहना की है। संस्था सक्षम के जिलामंत्री डॉ. बिशन बहादुर सक्सेना ने मंगलयान की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकांे को बधाई दी है। उन्होंने वैज्ञानिकों के परिश्रम, साधना और विलक्षण प्रतिभा के प्रति अभिनंदन एवं नमन करते हुए राष्ट्र को कृतज्ञता व्यक्त की है। देश को गौरव दिलाने वाले ऐसे महान वैज्ञानिकों के प्रति सभी नतमस्तक हैं। इतने कम बजट में इस कामयाबी ने यह साबित कर दिया है कि भारत दुनिया को दिशा देने में सक्षम है।

डॉ. महेश कुमार, डॉ.आशा कुमार, डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय, डॉ.प्रतिमा, डॉ.संजीव कुमार, किशोर कुमार सिंह, आरएम गौड़, एचएल गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, विनीता वार्ष्णेय आदि ने बधाई दी है। भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा मंगल ग्रह पर पहले ही प्रयास में यान के पहुंचने के लिए बाल विज्ञानियों ने बधाई दी है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांगे्रस के जिला समन्वयक डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि इस उपलब्धि से देश का कद दुनिया में काफी ऊंचा हो गया है। भारत के वैज्ञानिक आगे भी देश का नाम यूं ही रोशन करते रहेंगे।

शहर के शिक्षाविद और बाल वैज्ञानिक रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में एकत्रित हुए और उन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.आरपी वार्ष्णेय, डॉ.सुबोध श्रीवास्तव, डॉ.केडी वर्मा, डॉ.मनोज शर्मा, डॉ.एसके वार्ष्णेय, डॉ.वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ.जयप्रकाश गुप्ता, डॉ.आरएन चक्रवर्ती, डॉ.एके गुप्ता, डॉ.एमएम गोयल, पीयूष दत्त शर्मा, रामप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं मंगल अभियान की सफलता पर भाजपा ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों ने वैज्ञानिकों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए इसे महान उपलब्धि बताया। बधाई देने वालों में ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी डॉ.राजीव अग्रवाल, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष रघुराज सिंह, अनिल पाराशर, मीना कुमारी, सुनील पांडेय, पूनम बजाज आदि हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें