फोटो गैलरी

Hindi Newsगो हत्यारों की नागरिकता खत्म हो: राज्यपाल

गो हत्यारों की नागरिकता खत्म हो: राज्यपाल

राज्यपाल डा.अजीज कुरैशी ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा है कि गो हत्या करने वालों की नागरिकता खत्म कर देनी चाहिए। वह गोहत्या के प्रबल विरोधी हैं, क्योंकि यह भारतीय...

गो हत्यारों की नागरिकता खत्म हो: राज्यपाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 21 Sep 2014 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यपाल डा.अजीज कुरैशी ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा है कि गो हत्या करने वालों की नागरिकता खत्म कर देनी चाहिए। वह गोहत्या के प्रबल विरोधी हैं, क्योंकि यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। परेड ग्राउंड में भारतीय गो क्रांति मंच की गो वर्धन जनजागरण रैली में जुटे गो भक्तों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पूरा विश्व गाय के वैज्ञानिक महत्व व औषधीय गुणों से भली-भांति परिचित है। वह भी गो हत्या की खिलाफत रहे हैं। मुस्लिम होने के बावजूद उन्होंने बहुसंख्यक हिन्दुओं की भावनाओं को समझते हुए कुरैशी समाज का सम्मेलन बुलाया था, जिसमें गो हत्या के खिलाफ प्रस्ताव पास करते हुए ऐसा करने वालों को बिरादरी से बाहर करने का फैसला लिया गया।

राज्यपाल ने कहा कि गोमाता की रक्षा व संवर्धन के लिए उसे राष्ट्र माता का दर्जा देना ही चाहिए। इससे पूर्व राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर जनजागरण रैली का शुभारम्भ किया। गो क्रांति के प्रणेता संत गोपाल मणि ने धेनु मानस ग्रंथ की प्रति और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा। उन्होंने गो मंत्रालय खोलने की वकालत की। कार्यक्रम के अंत में मंच ने परेड ग्राउंड, घंटाघर, एस्लेहॉल में प्रतीकात्मक रैली भी निकाली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें