फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा ने मांगी बाढ़ पीडि़तों के लिए मदद

भाजपा ने मांगी बाढ़ पीडि़तों के लिए मदद

मऊ। निज संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए मदद मांगी। सुबह से ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता सड़कों पर उतर गए।...

भाजपा ने मांगी बाढ़ पीडि़तों के लिए मदद
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 18 Sep 2014 12:49 AM
ऐप पर पढ़ें

मऊ। निज संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए मदद मांगी। सुबह से ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता सड़कों पर उतर गए। उन्होंने लोगों से बाढ़ पीडि़तों के मदद के लिए चादर फैलाकर धन जुटाया। लोगों ने भी बाढ़ की विभिषिका झेल रहे कश्मीरियों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर दरियादिली दिखाई।

भाजपा के जिला मुख्यालय से भाजपा कार्यकर्ता जत्थे के रूप में नगर की सड़कों पर भ्रमण करते हुए एक-एक दुकान व घर से सहायता मांगते रहे। भाजपा नेताओं की अपील पर बड़ी संख्या में लोग बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे आए। जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे ने कहा कि बाढ़ ने जम्मू-कश्मीर में भारी तबाही मचाई है। कश्मीरियों की मदद हर भारतीय का कर्तव्य है। सामाजिक न्याय मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है तो उसका हर दर्द हमारा है।

बाढ़ की त्रासदी से आहत कश्मीरियों की मदद के लिए पूरा देश खड़ा है। उन्होंने शहर की जनता से अधिक से अधिक सहायता करने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि मानवता के नाते सभी को बाढ़ पीडि़तों की मदद में आगे आना चाहिए।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, संजय पांडेय, राकेश मिश्रा, आनन्द प्रताप सिंह, सुशील कुमार राय, गणेश सिंह, राजेश सिंह राज, रमेश राय, आनंद सिंह रैकवार, आनंद चौधरी, श्रीकांत त्रिपाठी, जलज सिंह, प्रह्लाद वर्मा, रामरूप राजभर, मुन्ना राजभर, योगेन्द्र यादव, प्रवीण गुप्ता, यादुवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें