फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रतिमा विसर्जन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में बजरंगियों ने बनाया

प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में बजरंगियों ने बनाया

आगरा। हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय पुरातत्व विभाग के आदेश को नकारते हुए बजरंग दल ने शनिवार को ताजमहल के पार्श्व में स्थित दशहरा घाट पर कुंड बना गणेश प्रतिमाएं विसर्जित कीं। बीते दिनों बजरंगियों ने...

प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में बजरंगियों ने बनाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 07 Sep 2014 09:13 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय पुरातत्व विभाग के आदेश को नकारते हुए बजरंग दल ने शनिवार को ताजमहल के पार्श्व में स्थित दशहरा घाट पर कुंड बना गणेश प्रतिमाएं विसर्जित कीं। बीते दिनों बजरंगियों ने एडीएम सिटी के समक्ष दशहरा घाट पर प्रतिमाएं विसर्जित कराने की मांग की थी। एडीएम सिटी ने भारतीय पुरातत्व विभाग का हवाला देते हुए दशहरा घाट पर कुंड बनाने से हाथ खड़े कर दिए थे।

जिसके बाद शनिवार का बजरंगियों ने दशहरा घाट पर गणेश प्रतिमाओं के विर्सजन के लिए कुंड बनाया। जहां दर्जनों लोगों ने श्री गणेश प्रतिमाएं विसर्जित कीं। ज्ञात हो कि हाइकोर्ट ने यमुना में प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक लगा रखी है। बजरंगियों ने दशहरा घाट पर प्रतिमा विसर्जन की परंपरा का हवाला दिया था। प्रांत गोरक्षा प्रमुख सुनील पाराशर के नेतृत्व में राकेश त्यागी, दिग्वजय नाथ तिवारी आदि दर्जनों बजरंगी शनिवार को दशहरा घाट पहुंचे। ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में होने के कारण एएसआई के नियमों की परवाह किए बगैर दशहरा घाट पर कुंड बनाया।

इस दौरान सैकड़ों बजरंगी दशहरा घाट पर डेरा डाले रहे। भारत गौड़, भूपेन्द्र शर्मा, सोनू दीक्षित, राम कुमार, सचिव बघेल, योगेश आदि ने दशहरा घाट पर प्रतिमा विसर्जन के लिए व्यवस्थाएं करने में सहयोग दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें