फोटो गैलरी

Hindi Newsनिशंक ने किया बेटियों और माताओं को सम्मानित

निशंक ने किया बेटियों और माताओं को सम्मानित

हरिद्वार। हमारे संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा ने बेटी बचाओ जनजागृति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने राजकीय महिला...

निशंक ने किया बेटियों और माताओं को सम्मानित
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 07 Sep 2014 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

हरिद्वार। हमारे संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा ने बेटी बचाओ जनजागृति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने राजकीय महिला चिकित्सालय में आज पैदा हुई कन्याओं और उनकी माताओं को सम्मानित किया।

महिला मोर्चा की संयोजक कमला जोशी, प्रदेश मंत्री कुसुम गांधी, जिला उपाध्यक्ष अरुणा बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ जनजागृति अभियान को पूरे जनपद में आयोजित करने का संकल्प लिया। इस दौरान रीता चमोली, डॉ. अश्वनी चौहान, कामिनी सड़ाना, पूनम चौहान, सरोज जाखड़, शिवांगी तिवारी, उमेश धीमान, सुगीता गुप्ता, बबीता, अनिता दयाल, लज्जावती नौटियाल, रश्मि चौहान, सुनीता जोशी, जनक सहगल, रश्मि मोगा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें