फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में कांग्रेस गठबंधन की बनेगी सरकार : राजेंद्र

झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की बनेगी सरकार : राजेंद्र

करगली। प्रतिनिधि। बेरमो में स्कूल कॉलजों का जाल बिछाया। झारखंड का सर्वाधिक स्कूल, कॉलेज बेरमो विधानसभा में ही है। मैंने छात्र बनकर सदैव लोगों से शिक्षा लेने का काम किया है। उक्त बातें झारखंड के...

झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की बनेगी सरकार : राजेंद्र
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 06 Sep 2014 01:02 AM
ऐप पर पढ़ें

करगली। प्रतिनिधि। बेरमो में स्कूल कॉलजों का जाल बिछाया। झारखंड का सर्वाधिक स्कूल, कॉलेज बेरमो विधानसभा में ही है। मैंने छात्र बनकर सदैव लोगों से शिक्षा लेने का काम किया है। उक्त बातें झारखंड के मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को सुभाष नगर में कांग्रेस के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस गठबंधन की सरकार ही बनेगी।

एक वर्ष में सरकार ने जो कर दिखाया, वह पिछले 10 वषार्ें में भी भाजपा समर्थित सरकार करने में विफल रही। 369 नसार्ें का स्थायीकरण सहित चार नए मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कांग्रेस गठबंधन की देन है। अध्यक्षता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने की। वरीय नेता महेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि मंत्री के कायार्ें को हम गिना नहीं सकते। श्री विश्वकर्मा द्वारा मंत्री को क्षेत्र की समस्या सड़क एवं पेयजल के स्थायी व्यवस्था की बात रखी गई। वहीं, बीएंडके उपाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि मंत्री ही जनता की ताकत है।

सचिव श्यामल सरकार द्वारा भी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम को प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह, अशोक सिह, सेल कमेटी के चुन्नू सिंह, शंकर दास गुप्ता, लिलधारी गुप्ता, वार्ड पार्षद अशोक अग्रवाल, उत्तम मुखर्जी, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर सहित कई लोगों ने संबोधित किया। सम्मेलन में अरुण सिंह, सचिंद्र सिंह, नारायण शर्मा, दिलीप सिंह, सहदेव राम, दीपक सिंह, निर्मला देवी, शरण सिंह राणा, गलोरी देवी, विनोद सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें