फोटो गैलरी

Hindi Newsजमीनी हकीकत देखने आएंगे सीएम के दूत

जमीनी हकीकत देखने आएंगे सीएम के दूत

 अलीगढ़। शासन स्तर पर कई जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन क्या वास्तव में उन योजनाओं का लाभ जनता को मिल पा रहा है। लखनऊ स्तर पर होने वाली बैठकों में अधिकारियों का रिकार्ड दुरुस्त जरूर...

जमीनी हकीकत देखने आएंगे सीएम के दूत
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 29 Aug 2014 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

 अलीगढ़। शासन स्तर पर कई जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन क्या वास्तव में उन योजनाओं का लाभ जनता को मिल पा रहा है। लखनऊ स्तर पर होने वाली बैठकों में अधिकारियों का रिकार्ड दुरुस्त जरूर रहता है। लेकिन धरातल पर हकीकत इससे जुदा है।

अब सीएम के दूत के रुप में विकास कार्यों की हकीकत खंगालने के लिए वरिष्ठ आईएएस सुनील कुमार आ रहे हैं। वह मंगलवार को यहां आएंगे। सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई है। कार्य पूरे नहीं करने वाले दर्जनभर अफसरों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जनहित व विकास से जुड़ी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें कुछ योजनाएं ऐसी भी हैं जो मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इन योजनाओं की जिलास्तर पर क्या स्थिति हैं। वहीं योजनाओं के लाभार्थियों की क्या स्थिति है।

दो सितम्बर को इससे रूबरू होने के लिए समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुनील कुमार अलीगढ़ आ रहे हैं। वह मंगलवार को होने वाले तहसील दिवस का निरीक्षण करते हुए जनता की समस्याओं को भी सुनेंगे। इसके बाद शासन की दो परियोजनाओं को भी देखेंगे। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल भी जाएंगे। बुधवार तीन सितम्बर को जिले के एक लोहिया ग्राम को भी देखने जाएंगे। शासन के दूत के रुप में आने वाले वरिष्ठ आईएएस सुनील कुमार के कार्यक्रम के चलते स्थानीय स्तर पर अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।

डीएम अभिषेक प्रकाश ने अधिकारियों ने सभी अधिकारियों को लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उधर स्वास्थ्य व विकास से जुड़े महकमे के भी अधिकारी हरकत में आ गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें