फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा ने स्वीकारा कांग्रेस का आरोपपत्र

भाजपा ने स्वीकारा कांग्रेस का आरोपपत्र

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता।  कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश भाजपा नेताओं ने शनिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से हुई मुलाकात में प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायत कर परोक्ष रूप से कांग्रेस...

भाजपा ने स्वीकारा कांग्रेस का आरोपपत्र
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 24 Aug 2014 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता।  कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश भाजपा नेताओं ने शनिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से हुई मुलाकात में प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायत कर परोक्ष रूप से कांग्रेस के आरोपपत्र को स्वीकार कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के दौरान पिछले छह महीनों के दौरान अधिकारियों की नाफरमानी, जनसमस्याओं में इजाफा और जनहित के रुके कामों से जुड़ा 25 सूत्रीय आरोपपत्र उपराज्यपाल नजीब जंग को शुक्रवार को सौंपा था।

इसके अगले दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सिंह से मुलाकात कर दिल्ली सरकार के अधिकारियों के बेलगाम रवैये की शिकायत की। रविवार को गांधीनगर में महर्षि कश्यप चौपाल का उद्घाटन करते हुए लवली ने कहा कि हकीकत तो यह है कि भाजपा नेताओं ने सिंह से वही शिकायतें की हैं जो कांग्रेस के आरोपपत्र में शामिल थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें