फोटो गैलरी

Hindi Newsकान्हा के दर्शन को पृथ्वी लोक पधारे भोलेनाथ

कान्हा के दर्शन को पृथ्वी लोक पधारे भोलेनाथ

 रामपुर। हिन्दुस्तान संवाद।  कान्हा के बाल दर्शन करने ब्राह्मण का वेश बनाकर पृथ्वी लोक पर पहुंचे महादेव। कान्हा के गोकुल पहुंचने पर खुशी से झूम उठे गोकुल वासी। भगवान कृष्ण ने चारु और...

कान्हा के दर्शन को पृथ्वी लोक पधारे भोलेनाथ
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 21 Aug 2014 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

 रामपुर। हिन्दुस्तान संवाद।  कान्हा के बाल दर्शन करने ब्राह्मण का वेश बनाकर पृथ्वी लोक पर पहुंचे महादेव। कान्हा के गोकुल पहुंचने पर खुशी से झूम उठे गोकुल वासी। भगवान कृष्ण ने चारु और पूतना का वध कर अपने भक्तों को राक्षसों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। देर रात तक दर्शक श्री कृष्ण लीला मंचन का आन्नद लेते रहे।

शिव महादेव मंदिर जीर्णोद्धार समिति की ओर से ज्वालानगर के कृष्णा बिहार में मनाए जा रहे श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव की गुरुवार को भी धूम रही। दूसरे दिन के मंचन का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि मोहन कुमार लोधी, डा. संजीव अग्रवाल, राजीव मांगलिक और अशोक विश्नोई ने बांके बिहारी का तिलक कर फूल मालाएं पहनाकर और आरती उतारकर किया। अतिथियों ने भगवान कृष्ण आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कलयुग में पाप का इस कदर बोलवाला है कि भव सागर को पार करने के लिए परमात्मा की शरण में जाना पड़ेगा।

उद्घाटन के बाद दूसरे दिन आर्टीशन गु्रप ने लीला का मंचन किया। भगवान कृष्ण के गोकुल पहुंचने पर गोकुल वासियों की खुशी का ठिकाना न रहा। घर-घर में मंगल गीत गाए जाने लगे। कंस को कान्हा के गोकुल में जन्म होने का पता लगा तो उसने पूतना को वध करने के लिए भेजा। कृष्ण ने पूतना का वध कर डाला। ब्राह्मण रूपी राक्षस कृष्ण का वध करने पहुंचा तो भगवान ने उसे कोड़ी बना दिया। बाल के रूप के दर्शन के लिए भोलेनाथ को पृथ्वी पर आना पड़ा।

कृष्ण के बाल रूप के दर्शन कर महादेव धन्य हो गए। मंचन के दौरान मां काली का तांडव नृत्य और साईं बाबा की लीला का जमकर आनंद लिया। मंचन में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कमेटी अध्यक्ष रवि किशन सक्सेना, अखिलेश चंद्र सक्सेना, रवि किशन सक्सेना, अल्पना सक्सेना, कल्पना सक्सेना, ममता सक्सेना, सरोज सक्सेना, आलोक सक्सेना, इमरान खान, लव सक्सेना, सचिन सिंह, विजय कुमार, सुरेश चंद्र सक्सेना, सुनील सिंह, रमेश कश्यप, अमन कुमार, छोटू, राज सक्सेना, अंकित सिंह, गोधन दिवाकर, रवि पाठक, आशीष सक्सेना आदि मौजूद रहे।

समिति द्वारा अतिथियों को स्मृति चिंह्न देकर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें