फोटो गैलरी

Hindi Newsनीतीश के सहारे खबरों में बने रहने में जुटी भाजपा

नीतीश के सहारे खबरों में बने रहने में जुटी भाजपा

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ने मंगलवार को ट्विटर पर भेजे अपने पोस्ट में कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता का इतना स्नेह मिल रहा है कि भाजपा नेताओं के सीने पर सांप...

नीतीश के सहारे खबरों में बने रहने में जुटी भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 20 Aug 2014 01:28 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ने मंगलवार को ट्विटर पर भेजे अपने पोस्ट में कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता का इतना स्नेह मिल रहा है कि भाजपा नेताओं के सीने पर सांप लोटने लगा है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर उन्होंने लोकतंत्र में त्याग और नैतिकता की नई मिसाल पेश की है।

लोग अब भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे। नीतीश कुमार को ताकत देंगे। इससे भाजपा नेता सकते में हैं। श्री सिंह ने कहा खबरों में बने रहने के लिए भाजपा नेताओं को नीतीश कुमार के नाम का सहारा लेना पड़ रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के अधिवेशन में नीतीश कुमार पर टिप्पणी करते हैं, ताकि बिहार की खबरों में आ सकें। केंद्र की सरकार के मंत्री बिहार आते हैं तो अपनी सरकार के कार्यक्रम बताने के बजाय नीतीश के बारे में बात करने लगते हैं।

बिहार भाजपा के सभी नेता अपनी टिप्पणियों में नीतीश कुमार को केंद्र में रखते हैं। इसके दो कारण हैं। एक तो इनके पास कुछ है नहीं जिससे केंद्र की अपनी सरकार की उपलब्धि गिना सकें। दूसरा, ये जानते हैं कि अगर नीतीश कुमार के नाम का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो लोग इनकी खबर नहीं पढ़ेंगे। बिहार भाजपा नेताओं की रणनीति है, बिहार को बदनाम करते रहो और नीतीश परं बयान देते रहो।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें