फोटो गैलरी

Hindi Newsगया-डोभी रोड डीएवी के पास बस पेड़ से टक्कराई

गया-डोभी रोड डीएवी के पास बस पेड़ से टक्कराई

बोधगया। एक संवाददाता। गया-डोभी सड़क पर डीएवी स्कूल के पास सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे सिटी राईड बस पेड़ से टकरा गई। इस दौरान उस पर सवार 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का ईलाज अनुग्रह...

गया-डोभी रोड डीएवी के पास बस पेड़ से टक्कराई
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 19 Aug 2014 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

बोधगया। एक संवाददाता। गया-डोभी सड़क पर डीएवी स्कूल के पास सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे सिटी राईड बस पेड़ से टकरा गई। इस दौरान उस पर सवार 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का ईलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है। सभी घायल झारखंड के हंटरगंज इलाके के प्रतापपुर के हैं। डोभी से यात्रियों को लेकर बस (बीआर 2 इ 4776 ) गया की ओर जा रही थी।

बस जैसे ही डीएवी स्कूल के पास पहुंची, उसका टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। घयलों में दो महिला यात्री भी शामिल हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। बोधगया थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित हो गई थी। चालक ने सुझबूझ का परिचय दिया और कई लोगों की जान बचा ली। थानेदार ने बताया कि हंटरगंज के सुबेदार सिंह, प्रमोद कुमार, इन्द्रदेव कुशवाहा, राजकुमार भारती, विकास कुमार, बसंत कुमार शामिल है।

घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। इधर, मगध विवि थानाक्षेत्र के जिन्दापुर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने दो राहगीरों को धक्का मार दिया। जिसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गए। इलाज के लिए बोधगया पीएचसी में भर्ती कराया गया है। मविवि थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें