फोटो गैलरी

Hindi Newsजारी रही मलबे में दबे राजेश की तलाश

जारी रही मलबे में दबे राजेश की तलाश

घनसाली। हमारे संवाददाता।  जखन्याली ग्राम पंचायत के नौतार तोक में बुधवार रात्रि आए मलबे में लापता राजेश नौटियाल शुक्रवार को भी नहीं मिल पाया। एनडीआरएफ और पुलिस के जवान दिनभर नैलचामी गाड में देर...

जारी रही मलबे में दबे राजेश की तलाश
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 01 Aug 2014 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

घनसाली। हमारे संवाददाता।  जखन्याली ग्राम पंचायत के नौतार तोक में बुधवार रात्रि आए मलबे में लापता राजेश नौटियाल शुक्रवार को भी नहीं मिल पाया। एनडीआरएफ और पुलिस के जवान दिनभर नैलचामी गाड में देर शाम तक खोजबीन करते रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उधर, प्रशासन ने पांच मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। शुक्रवार को एसडीएम नरेंद्रनगर मनीष कुमार, प्रतापनगर बृजेश कुमार तिवाड़ी और नायब तहसीलदार सुनैना राणा ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए।

शव न मिलने के कारण राजेश नौटियाल के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया जा सका। प्रभावितों की मदद को आए कई संगठन घनसाली। नौतार गांव के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए प्रशासन के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठन आगे आए हैं। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सुनैना राणा ने प्रभावितों को सोलर लाइट, बोतलबंद पानी व राशन उपलब्ध कराया। रेडक्रास कार्यकर्ताओं ने पीडि़त परिवारों को टेंट, राशन, कंबल व साडि़यां दी। जबकि संत निरंकारी सेवा दल ने प्रभावितों के लिए लंगर लगाया।

ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी ने पीडि़त देवेश्वर दत्त, सुंदर लाल नौटियाल, दर्शन देव, विवेक व कांतिराम नौटियाल के परिवार को बर्तन, कपड़े व राशन दिया। इस अवसर पर रेडक्रास के डाॠ.वीएन जोशी, सुशील बहुगुणा, अरण्य रंजन, कुंभी घिल्डियाल आदि मौजूद रहे। प्रभावितों का हाल जाना घनसाली। नौतार में हुई घटना के बाद शुक्रवार को कबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी, घनसाली के विधायक भीम लाल आर्य नौतार गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों का हाल जाना।

कबीना मंत्री नैथानी ने प्रभावितों को भरोसा दिलाया कि उनकी पूरी मदद की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों की समस्याओं को शीघ्र दूर करने को कहा। बिजली, पानी अभी भी ठप घनसाली। नौतार में जलजले के बाद ठप हुई बिजली-पानी की आपूर्ति शुक्रवार को भी बहाल नहीं हो पाई। हालांकि ऊर्जा निगम और जलसंस्थान के कर्मचारी सेवाएं बहाल करने में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। यहां मलबे में पुरानी पेयजल लाइन और बिजली लाइन का कोई नामोनिशां नहीं दिख रहा है।

ऊर्जा निगम और जलसंस्थान कर्मचारी नई लाइन जोड़ने में जुटे रहे। वहीं घनसाली- तिलवाड़ा मोटर मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिया है। सड़क खुलने के बाद लोगों ने राहत की संास ली है। डीएम के जाते ही ढीला पड़ा राहत कार्य घनसाली। नौतार में हुई घटना के बाद गुुरुवार को डीएम व एसपी की मौजूदगी में राहत व बचाव कार्य तेज गति से हुए, लेकिन शुक्रवार को राहत व खोजबीन कार्य ढीला रहा। इस पर लोगों ने रोष जताया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि डीएम के चले जाने के बाद सरकारी मशीनरी सुस्त हो गई। स्थानीय प्रशासन कार्य में लापरवाही बरत रहा है। ग्रामीण ममता देवी, शकुंतला देवी, रतनमणी, देवेश्वर प्रसाद, दीपेश्वर प्रसाद, काशीराम, रामानंद ने बताया कि शुक्रवार को चले राहत कार्य में कोई सफलता नहीं मिली। न तो लापता राजेश नौटियाल का कोई पता लग पाया और नहीं बिजली, पानी की आपूर्ति बहाल हुई है। उन्होंने प्रशासन से लापता राजेश को ढूंढने के साथ ही शीघ्र बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

फोटो कैप्शन- 2एनटीएच2- आपदा प्रभावित को राहत सामग्री देते राडस संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें