फोटो गैलरी

Hindi Newsकंट्रोल रूम से दिनभर गायब थे दोनों अधिकारी, होगी कार्रवाई

कंट्रोल रूम से दिनभर गायब थे दोनों अधिकारी, होगी कार्रवाई

लोहरदगा। अनुमंडल अधिकारी लोहरदगा अखौरी शशांक सिन्हा ने 23 जुलाई को जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुबह सात से दोपहर दो और रात्रि नौ बजे के शि़फ्ट के लिए प्रतिनियुक्त...

कंट्रोल रूम से दिनभर गायब थे दोनों अधिकारी, होगी कार्रवाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 24 Jul 2014 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा। अनुमंडल अधिकारी लोहरदगा अखौरी शशांक सिन्हा ने 23 जुलाई को जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुबह सात से दोपहर दो और रात्रि नौ बजे के शि़फ्ट के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह जेई सच्चिदानंद सिंह और केदार महतो बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित थे।

दोनों दंडाधिकारियों से जवाब मांगा गया है। साथ ही एमआई के इन दोनों इंजीनियरों के एक दिन का पगार काटने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें