फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी पर भरोसा करें मुसलमान: संयोजक

मोदी पर भरोसा करें मुसलमान: संयोजक

रामगढ़। नगर प्रतिनिधि। पार्टी कार्यालय रामगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष आसिफ इकबाल ने अध्यक्षता की। बतौर अतिथि मोर्चा के प्रदेश मंत्री मो. कुदूस उपस्थित थे। इस दौरान 17...

मोदी पर भरोसा करें मुसलमान: संयोजक
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 24 Jul 2014 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़। नगर प्रतिनिधि। पार्टी कार्यालय रामगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष आसिफ इकबाल ने अध्यक्षता की। बतौर अतिथि मोर्चा के प्रदेश मंत्री मो. कुदूस उपस्थित थे। इस दौरान 17 अगस्त को रांची में घोषित सम्मेलन को सफल बनाने की तैयारी पर चर्चा की गई। प्रदेश मंत्री कुदूस ने स्वजातियों को भाजपा के पक्ष में एकजुट होने को कहा। मोर्चा के जिला अध्यक्ष इकबाल ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक मुसलमानों को छला है।

यह समाज आज तक शिक्षा, रोजगार से पिछड़ा है। भाजपा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिवशंकर बनर्जी ने कहा कि मुस्लमान मोदी पर भरोसा करें। संगठन को मजबूत बनाने में भाजपा को सहयोग दें। मौके पर राजा खान व ग्यासुद्दीन अंसारी को क्रमश: रामगढ़ नगर व मांडू प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जिला अध्यक्ष ने दोनों मनोनीत अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में रणंजय कुमार, राजीव रंजन प्रसाद, मोख्तार असलम, जलील खान, मो. आलम, मो. जमाल, इमरान खान, मोख्तार, मो. सगीर, सहदेव ठाकुर, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें