फोटो गैलरी

Hindi Newsशुक्ला मोहंती का इस्तीफा ढकोसला : अर्चना

शुक्ला मोहंती का इस्तीफा ढकोसला : अर्चना

जमशेदपुर। आजसू पार्टी के अखिल झारखंड महिला व छात्र संघ की महानगर संयोजक अर्चना सिंह ने कोल्हान विश्वविद्यालय की प्रतिकुलपति शुक्ला मोहंती का इस्तीफा देना महज एक ढकोसला है। गुरुवार को बिष्टूपुर पार्टी...

शुक्ला मोहंती का इस्तीफा ढकोसला : अर्चना
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 11 Jul 2014 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। आजसू पार्टी के अखिल झारखंड महिला व छात्र संघ की महानगर संयोजक अर्चना सिंह ने कोल्हान विश्वविद्यालय की प्रतिकुलपति शुक्ला मोहंती का इस्तीफा देना महज एक ढकोसला है। गुरुवार को बिष्टूपुर पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अर्चना ने कहा कि इस्तीफा देने का कारण जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के स्वायतता को बचाना बताया जा रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। वह स्वायतता को खत्म कराने का प्रयास पहले ही कर चुकी हैं। स्वायतता की रिपोर्ट को बेवजह दबाकर रखा गया है।

अर्चना ने शुक्ला मोहंती पर प्रतिकुलपति के पद पर रहते हुए अपने नजदीकी को बीएड कॉलेज खोलने में मदद करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें