फोटो गैलरी

Hindi Newsअमित साह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से मजबूत होगी भाजपा

अमित साह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से मजबूत होगी भाजपा

बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि श्री साह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस पद पर...

अमित साह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से मजबूत होगी भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 10 Jul 2014 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि श्री साह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस पद पर आने के बाद वैसे राज्य पश्चिम बंगाल, केरल, तामिलनाडु जहां भाजपा का शुन्य है, वहां पार्टी का प्रभाव बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसका उदाहरण उत्तर प्रदेश है।

यहां 80 सीट में 73 सीटें भाजपा की झोली में आई। बैठक के अंत में राजाराम पांडेय, धीरेंद्र तिवारी, शवि जी खेमका, बलराम पांडेय, नंद जी सिंह, संत सिंह, माधुरी कुंवर, शुक देव राय, राजीव रंजन सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने साहा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

वहीं दूसरी ओर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य परशुराम चतुर्वेदी, बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष शंभु नाथ पांडेय, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश नेता प्रदिप दुबे, भरत प्रधान ने श्री साहा को पत्र लिखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। हि.सं.।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें