फोटो गैलरी

Hindi Newsयह घोर निराशाजनक बजट है : जदयू

यह घोर निराशाजनक बजट है : जदयू

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। जदयू ने रेल बजट को घोर निराशाजनक करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि इस बजट में सामान्य वर्ग को कुछ भी नहीं मिला। बिहार की लंबित परियोजनाओं के लिए धन...

यह घोर निराशाजनक बजट है : जदयू
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 09 Jul 2014 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। जदयू ने रेल बजट को घोर निराशाजनक करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि इस बजट में सामान्य वर्ग को कुछ भी नहीं मिला। बिहार की लंबित परियोजनाओं के लिए धन नहीं दिया गया। झूनझूने के तौर पर बिहार को कुछ ट्रेन जरूर दी गई है। यह पूंजीपतियों को शूट करने वाला बजट है। विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक नीरज कुमार ने कहा कि रेल बजट बिहार, बंगाल, ओडीशा जैसे राज्यों के क्षेत्रीय आकांक्षाओं को दरकिनार करनेवाला है।

वहीं जदयू के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि स्टेशनों को अपग्रेड करने, नई लाइन के सर्वेक्षण और अन्य सुविधाओं के मामले में बिहार के हितों की अनदेखी की गई। जदयू के विधान पार्षद प्रो. रणवीर नंदन ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने रेल बजट में बिहार की जनता के साथ छल किया है। उधर रेल बजट में बिहार की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए युवा जदयू ने मंगलवार को आयकर गोलम्बर पर प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में रेलमंत्री सदानंद गौड़ा का पुतला फूंका।

जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ ने प्रदेश अध्यक्ष बिन्देश्वरी सिंह ने कहा कि रेलवे के निजीकरण की नीति से रेल मजदूरों की छंटनी होगी। प्रदेश जदयू सेवादल के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि रेल बजट में कुछ भी नया नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें