फोटो गैलरी

Hindi Newsगडकरी ने दी सोनिया को बहस की चुनौती

गडकरी ने दी सोनिया को बहस की चुनौती

भूमि अधिग्रहण विधेयक के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की जबाबी चिठ्ठी पर एक और पत्र लिखकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विभिन्न मुद्दों पर खुली बहस करने को कहा है। गडकरी ने...

गडकरी ने दी सोनिया को बहस की चुनौती
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 30 Mar 2015 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भूमि अधिग्रहण विधेयक के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की जबाबी चिठ्ठी पर एक और पत्र लिखकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने विभिन्न मुद्दों पर खुली बहस करने को कहा है। गडकरी ने अपने सात पृष्ठ के पत्र में आरोप लगाया है कि संप्रग सरकार द्वारा सिंचाई और अन्य ग्रामीण तथा सामाजिक बुनियादी परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण कानून के तहत एक भी एकड़ जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया और किसान हर बार बारिश पर निर्भर रहे। उन्होंने सोनिया गांधी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए बेरोजगारी और किसानों की खुदकुशी बढ़ने के लिए संप्रग सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

गौरतलब है कि इसके पहले गडकरी ने लिखे पत्र के जबाब में सोनिया गांधी न्ने बातचीत का प्रस्ताव ठुकराते हुए कहा था कि यह मजाक है और भाजपा सरकार ने एकपक्षीय तरीके से भूमि अध्यादेश लागू किया है। सोनिया गांधी ने यह आरोप भी लगाया था कि सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए पूरी तरह नतमस्तक हो रही है। अब गडकरी ने सोनिया गांधी को फिर से पत्र लिखकर संप्रग सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून की कमियों व उसके कारण हो रहे नुकसान पर कांग्रेस अध्यक्ष से कई सवाल पूछे हैं। गडकरी ने कहा है कि संप्रग सरकार ने जानबूझकर एक व्यवस्था बनाई जिसमें बड़ी भूमि अधिग्रहण परियोजनाएं आकलन के बाहर थीं जबकि राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याण परियोजनाएं इसमें फंसी हुई थीं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें